महर्षि वाल्मीकि ने बनाई समाज में समरसता
शरद पूर्णिमा पर महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिवस मनाया गया। विश्व हिदू परिषद एवं बजरंग दल ने कार्यक्रम आयोजित किए।
कासगंज, संवाद सहयोगी। विश्व हिदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आवास विकास कालोनी में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प चढ़ाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग अध्यक्ष अरविद चौहान, जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद बिरथरे ने महार्षि के चित्र पर पुष्प चढ़ा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक राकेश त्यागी ने कहा कि महर्षि ने समाज में समरसता बनाने का कार्य किया और उन्होंने भगवान राम की जीवनी लिखी थी। जगदीश प्रसाद बिरथरे ने कहा कि महर्षि द्वारा लिखा गया ग्रंथ हिदुओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपी सिंह ने की। संचालन सुखवीर सिंह पुंढ़ीर ने किया। विनय राज पन्नू, प्रकाश चंद्र विजय, पंकज पुंढीर, ललित कुलश्रेष्ठ, अंकित जैन, दीपक जैन, अभिषेक पाथरे, रामू यादव, प्रतीक केला, मनोज ठाकुर, विकास चौहान मौजूद रहे।