Live Kasganj CoronaVirus News Update: मुंबई से लौटे दो किशोर संक्रमित, 20 पर पहुंचा आंकड़ा

Live Kasganj CoronaVirus News Update एक लगाता था कपड़े की फेरी दूसरा परिवार के साथ में लौटा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 01:13 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 01:13 PM (IST)
Live Kasganj CoronaVirus News Update: मुंबई से लौटे दो किशोर संक्रमित, 20 पर पहुंचा आंकड़ा
Live Kasganj CoronaVirus News Update: मुंबई से लौटे दो किशोर संक्रमित, 20 पर पहुंचा आंकड़ा

कासगंज, जेएनएन। कासगंज में रविवार सुबह कोरोना के दो नए संक्रमित मिल गए। दोनों ही प्रवासी हैं, जो मुंबई से बीते दिनों ही लौटकर आए थे। हालांकि इनके स्वजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कासगंज में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

दोनों ही मरीज गंजडुंडवारा क्षेत्र क हैं। शहवाजपुर निवासी 15 वर्षीय किशोर दस मई को मुंबई से लौटा था। इसके परिवार का मुंबई में टूर एंड ट्रेवल्स का कारोबार है। मुंबई से लौटने के बाद में स्वजनों के साथ में इसकी जांच 28 मई को स्वास्थ्य विभाग ने कराई थी। स्वजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन किशोर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरा संक्रमित भी गंजडुंडवारा ब्लॉक का ही रहने वाला है तथा मुंबई में परिवार के साथ कपड़े की फेरी लगाता था। इसकी उम्र 16 वर्ष है। दोनों को ही स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन कराया है तथा इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कराई जा रही है। वहीं इन दो मरीजों के मिलने के साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 20 पर पहुंच गई है।

शनिवार को बुुजर्ग मिले थे संक्रमित

शनिवार सुबह भी कासगंज में एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले थे, जो नोएडा में डायलिसिस करा कर लौटे थे। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। अन्य मरीज कासगंज अस्पताल में ही हैं।

एक नजर में

कुल मरीज : 20

सक्रिय मरीज : 05

स्वस्थ हुए : 15

‘मुंबई से लौटे दो प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके स्वजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।’

-डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव

मुख्य चिकित्साधिकारी

कासगंज 

chat bot
आपका साथी