जिले के सभी थानों पर किसान यूनियन स्वराज ने किया प्रदर्शन

कासगंज संवाद सहयोगी किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी कोवताली एवं थानों पर धरना देकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:14 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:14 AM (IST)
जिले के सभी थानों पर किसान यूनियन स्वराज ने किया प्रदर्शन
जिले के सभी थानों पर किसान यूनियन स्वराज ने किया प्रदर्शन

कासगंज, संवाद सहयोगी : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी कोवताली एवं थानों पर धरना देकर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्री मांग पत्र थानाध्यक्षों को सौंपा।

किसान यूनियन द्वारा सोरों, कासगंज, सिढ़पुरा, अमांपुर, ढोलना, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली सहित जिले के सभी थानों और कोतवालियों में प्रदर्शन किया गया। सोरों कोतवाली में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें किसान विरोधी है। काले कृषि कानूनों को लागू कर किसानों को बर्बाद करने पर आमादा है। सदर कोतवाली में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्यामवीर सिंह ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। थाना ढोलना में प्रदेश प्रभारी आशीष पांडेय ने कहा कि सरकार की नीति एवं नियत दोनों ही खराब हैं। किसानों को न बिजली मिल रही और न ही पानी। डीएपी की कालाबाजारी हो रही है। सभी थानों पर थानाध्यक्षों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। जिसमें लखीमपुर घटना के दोषियों पर कार्रवाई किए जाने, मृतकों एवं घायलों सरकारी सहायता दिए जाने, एमएसपी खरीद एवं मूल्य पर बाध्यकारी कानून बनाए जाने, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। भाकियू टिकैत ने सोरों से कलक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च

संवाद सहयोगी, कासगंज : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्रवान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोरों से कलक्ट्रेट तक चार सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च किया। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन देकर राष्ट्रपति से मांगों को पूरा कराने की गुहार लगाई।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने सोरों मेला ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने प्रदर्शन किया। संजय प्रजापति से कहा कि सरकार तीनों काले कानून वापस ले। बारिश से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाए। किसानों के कल्याण की बात करे। किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को संबोधित ज्ञापन एडीएम एके श्रीवास्तव को दिया। एडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनका मांग पत्र उचित माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचा दिया जाएगा। शैलेंद्र, सुधीर, विशाल, जुगेंद्र, मुशीर, लक्ष्मण प्रसाद, यशपाल गौतम, सूरजपाल फौजी, चांद मियां, रमन साहू, दिनेश, अनिल, सुरेश चंद्र यादव, धर्मेंद्र, वीरपाल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी