बूथ स्तर पर संगठन को बनाए रखें मजबूत

भाजपा नगर मंडल ने बैठक का आयोजन किया। वक्ताओं ने विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी का कार्यकर्ता से सहयोग करने का आह्वान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 06:45 AM (IST)
बूथ स्तर पर संगठन को बनाए रखें मजबूत
बूथ स्तर पर संगठन को बनाए रखें मजबूत

कासगंज, संवाद सहयोगी। भाजपा नगर मंडल की बैठक शहर के नदरई गेट स्थित रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हाल में हुई। इसमें विधान परिषद चुनाव एवं संगठन समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया।

नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने कहा कि बीते दिनों हुए प्रशिक्षण शिविर में मंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि बूथों को मजबूत करने के लिए बूथ अध्यक्षों से संपर्क किया जाए, जिससे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए रहें। उन्होंने कहा कि मंडल के पदाधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें। नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी को तन, मन और धन से सहयोग करने को कहा। नगर महामंत्री मनोज शर्मा, अमित गुप्ता, सुनील पांडेय, मनीषा गुप्ता, श्यामू यादव, विजय लक्ष्मी, गोविद साहू, आशीष, तेजधारी, राजीव माहेश्वरी, प्रशांत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी