प्रतिबंध के बाद भी अन्य प्रदेशों से पहुंच रहे कांवड़िए

संवाद सहयोगी कासगंज प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:37 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:37 AM (IST)
प्रतिबंध के बाद भी अन्य प्रदेशों से पहुंच रहे कांवड़िए
प्रतिबंध के बाद भी अन्य प्रदेशों से पहुंच रहे कांवड़िए

संवाद सहयोगी, कासगंज : प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। प्रतिबंध के बाद भी गैर प्रदेशों से आने वाले कांवड़िए गंगाघाटों पर कांवड़ भरने पहुंच रहे हैं। इन्हें रोक लगाए जाने की जानकारी नहीं है। लेकिन ईश्वर के प्रति इनकी आस्था सरकारी नियमों पर भारी पड़ रही है। हालांकि इससे कोरोना का संक्रमण फैलने की आशंका पैदा हो गई है। वहीं अधिकारियों ने शुक्रवार को उक्त कांवड़ियों को रोकने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।

प्रदेश में सावन माह के दौरान भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िए गंगाघाटों से कांवड़ भरते हैं। जिले के लहरा, कछला, हरिपदी गंगा घाट, कादरगंज सहित अन्य घाटों से कांवड़ भरी जाती हैं। इस बार कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है। इसके चलते यहां कांवड़ियों का रेला देखने को नहीं मिल रहा है। गैर प्रदेश के कांवड़िए कांवड़ भरने आ रहे हैं। इन्हें सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की जानकारी नहीं है। सरकारी नियमों पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है। इन दिनों हो रही लगातार बारिश में भी कांवड़िओं की आस्था नहीं डिग रही है। कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ है इसकी कोई जानकारी नहीं है। भगवान शिव की आस्था को दिल में लिए कांवड़ लेने आए हैं।

- मोहन लाल, निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना समाप्त हो गया है तो प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है। घाट पर आकर कांवड़ भर ली है।

- नेपाल सिंह, निवासी मध्य प्रदेश

chat bot
आपका साथी