हादसे में तीन की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम

पटियाली संवाद सूत्र शुक्रवार शाम थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बंगसनगर के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:56 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:56 AM (IST)
हादसे में तीन की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम
हादसे में तीन की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम

पटियाली, संवाद सूत्र : शुक्रवार शाम थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बंगसनगर के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार दोपहर घटना पर आक्रोश जताते हुए मृतक आश्रितों को मुआवजे की मांग को लेकर बदायूं-मैनपुरी हाइवे पर जाम लगा दिया। तहसीलदार एवं सीओ के समझाने के बाद लोग माने। इस दौरान और लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा।

शुक्रवार को शाम लगभग साढ़े छह बजे मैनपुरी बदायूं हाईवे पर मोपेड सवार बंगसनगर निवासी नारायण, उपेंद्र, हुकुम सिंह की पिकअप वाहन से टक्कर से मौत हो गई। शनिवार को घटना पर आक्रोश जताते हुए ग्रामीणो ने मृतक आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर मैनपुरी-बदायूं हाईवे पर शव और ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते ही पटियाली के तहसीलदार राजीव निगम एवं सीओ आरके तिवारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन आक्रोशित डीएम एसपी को मौके पर बुलाए जाने की मांग पर अडे़ थे। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया कि न्याय संगत कार्रवाई होगी। प्रशासन हर संभव मदद करेगा। अधिकारियों के समझाने के बाद लोग माने और लगभग एक घंटे तक लगा रहा जाम खुल सका। वाहनों के आवागमन के लिए सुचारू हो सका। जाम के चलते मार्ग के दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतकों में नारायण व उपेंद्र के नाम कृषि भूमि है। उन्हें किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। तीनों मृतकों के आश्रितों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30-30 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक रुकुम सिंह के नाम भूमि न होने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

- राजीव निगम, तहसीलदार पटियाली

chat bot
आपका साथी