जय गणेश-जय गणेश देवा..

गणेश पंडालों में सुबह शाम उमड़ रही भक्तों की भीड़एसजाई जा रही हैं झांकी गूंज रहे हैं बप्पा के जयकारे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Sep 2019 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 06:26 AM (IST)
जय गणेश-जय गणेश देवा..
जय गणेश-जय गणेश देवा..

कासगंज, जागरण संवाददाता। शहर में इन दिनों श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल है। जगह-जगह पर गणपति विराजमान हैं तो जहां सुबह और शाम आरती के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गणेश पंडालों में झांकियां भी सजाई जा रही हैं।

शहर में दर्जनों स्थान पर गणेश प्रतिमाएं विराजमान हैं। गली सत्तारगंज में सुबह और शाम भगवान गणेश की आरती के लिए भक्त उमड़ रहे हैं। पंडाल में गुरुवार को राधा कृष्ण के वेश में बच्चों को सजाया गया। देर रात तक बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। वहीं सूत की मंडी, बड़ी होली, गली जोहरा-वोहरा एवं मुहल्ला मोहन में भी शाम को भक्तजनों ने भगवान की आरती की। इसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। सोरों में विघ्नविनाशक गणपति के मंदिर पर भी हर सुबह पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी