वार्ड संख्या दो अशोक नगर में गलियां कच्ची, विद्युत पोल का अभाव

कासगंज संवाद सहयोगी शहर के वार्ड संख्या दो अशोक नगर में नई बसावट वाले इलाके में गलियों का निर्माण नहीं हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:23 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:23 AM (IST)
वार्ड संख्या दो अशोक नगर में गलियां कच्ची, विद्युत पोल का अभाव
वार्ड संख्या दो अशोक नगर में गलियां कच्ची, विद्युत पोल का अभाव

कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर के वार्ड संख्या दो अशोक नगर में नई बसावट वाले इलाके में गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। सलेमपुर बीबी जाने वाले मुख्य मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। शमशान घाट बनाने का प्रस्ताव भी लंबित है।

नगर पालिका ने तमाम इलाकों में विकास कार्य नहीं कराए हैं। इससे इन इलाकों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड संख्या दो अशोक नगर इलाके में तमाम समस्याएं हैं। यहां के मुख्य मार्ग से जुड़ी कई गलियां अभी तक कच्ची हैं। नालियां नहीं बनी हैं, गंदगी अटी पड़ी हैं। कासगंज-सलेमपुर बीबी मार्ग अशोक नगर से होकर गुजरात है। इस मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी स्थित है। यातायात का काफी दबाव रहता है। मार्ग की इंटरलाकिग जगह-जगह टूट गई है। गड्ढे भी हो गए हैं। लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। वार्ड से कुछ दूरी पर स्थित श्मशान घाट के निर्माण का प्रस्ताव बन चुका है। यह कार्य भी अभी पूर्ण नहीं हो सका है। गलियों में विद्युत पोल नहीं है। लोग बल्लियों के सहारे विद्युत तारों को खंभों से घर तक ले गए हैं। मुख्य मार्ग अस्पताल से चेतन की चक्की तक गड्ढा युक्त है। कई गलियों में नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। इससे पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। गंदगी भी है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

- भगवान दास, स्थानीय निवासी विद्युत पोल नहीं है। गलियों में तार झूल रहे हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार सभासद एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकन समस्या का निदान नहीं हुआ।

- अकरम, स्थानीय निवासी नगर पालिका से संबंधित समस्याओं की जानकारी अधिशासी अधिकारी एवं पालिकाध्यक्ष दी गई है। समाधान नहीं हो पा रहा है। कई प्रस्ताव लंबित पड़े हैं। विद्युत पोल के लिए भी विभाग से मांग की गई है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।

दर्शन देवी, सभासद वार्ड नंबर दो अशोक नगर शहर के विभिन्न वार्डो के विकास कार्याें से संबंधित प्रस्ताव डीएम को अनुमोदन के लिए भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलते ही टेंडर निकाले जाएंगे। कार्य प्रारंभ होते ही समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

- डा. लवकुश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका

chat bot
आपका साथी