वी विद योगा, वी एट होम थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को जिले भर में वी विद योगा वी एट होम की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:47 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:47 AM (IST)
वी विद योगा, वी एट होम थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
वी विद योगा, वी एट होम थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जागरण टीम, कासगंज : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को जिले भर में वी विद योगा, वी एट होम की थीम पर मनाया गया। लोगों ने घरों, पाकरें में शारीरिक दूरी का पालन कर योगाभ्यास किया। जिले के कस्बों में भी लोगों ने घरों में रहकर ही योग दिवस पर योग किया।

इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के चलते जिले भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कोरोना बंदिशों के साथ मनाया गया। डीएम सीपी सिंह ने अपने सरकारी आवास के लोन में योगाभ्यास किया। एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने पुलिस लाइन में पहुंचकर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए योग किया। एडीएम एके श्रीवास्तव, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने भी अपने आवास पर ही योग किया। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने अपने आवास पर योग किया। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने अपने गांव में परिवार सहित योग और प्राणायाम किया। घरों की छतों पर भी सुबह साढ़े पांच बजे से ही लोग योग करते दिखाई दिए। शहर और कस्बों की गलियों में भी लोगों ने एकत्रित होकर शारीरिक दूरी के पालन के साथ योग किया। लायंस क्लब कासगंज गोल्ड द्वारा सोरों गेट पर क्लब के सदस्य अनिल अग्रवाल के फार्म हाऊस पर योग कार्यक्रम किया गया। वहीं लायंस क्लब द्वारा चोला फार्म हाऊस पर योग दिवस मनाया गया। क्लब के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। कस्बा गंजडुंडवारा में पंचायती बाग में योग दिवस पर सामूहिक आयोजन हुआ। कस्बे के लोगों ने कोरोना नियमों के साथ योग किया।

सुशीला देवी विद्या मंदिर में भी योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमांपुर में पालिकाध्यक्ष कमांडो चांद अली, गंजडुंडवारा में चेयरमैन संजीव महाजन, सिढ़पुरा, पटियाली, सहावर भरगैन, बिलराम, ढोलना, सोरों थाने, कोतवाली में भी पुलिसकर्मियों ने योग किया।

chat bot
आपका साथी