ऐसे तो बंद हो जाएगा ईंट भट्ठा उद्योग

ईंट निर्माता संघ की बैठक सहावर रोड स्थित शाही गार्डन पर हुइ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:20 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:20 AM (IST)
ऐसे तो बंद हो जाएगा ईंट भट्ठा उद्योग
ऐसे तो बंद हो जाएगा ईंट भट्ठा उद्योग

संवाद सूत्र, गंजडुंडवारा : ईंट निर्माता संघ की बैठक सहावर रोड स्थित शाही गार्डन पर हुई। जिसमें भट्ठा कारोबारियों ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दर बढ़ाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। सरकार से इसे वापस लिए जाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष सुभाष गर्ग ने कहा कि भट्ठा कारोबार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। अब सरकार ने सात फीसद जीएसटी और बढ़ा दी है। ऐसे तो भट्ठा कारोबार बंद हो जाएगा। संघ के पटियाली क्षेत्र के अध्यक्ष अब्दुल खलील ने कहा कि सरकारी कार्याें में भट्ठा ईंट का प्रयोग न के बराबर रह गया है। ईंट का प्रयोग कम होने से यह उद्योग धीरे-धीरे बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। अब सरकार ने पांच फीसद से बढ़ाकर जीएसटी 12 फीसद कर दी है। जिससे उद्योग पर संकट के बादल हैं। बैठक में भट्ठा कारोबारियों ने एक स्वर में सरकार से बढ़ी हुई जीएसटी वापस लिए जाने की मांग की। बैठक का संचालन धर्मवीर सिंह ने किया। रहमत हुसैन, रमजानी, बहार मियां, मोहम्मद बन्नी, राशिद हुसैन, चंद्रप्रकाश शाक्य, राजू प्रधान, सरताज अली, गुरफान खान, शानू इकरार, नियाज मुहम्मद खान, विजय अग्रवाल, दीपक मेहरा मौजूद रहे। संवैधानिक अधिकार है मतदान : एसडीएम : शहर के एसजेएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार को स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम शिवकुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे जनतांत्रिक देश में मतदान प्रत्येक व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को मतदाता बनने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मतदान का प्रयोग अनिवार्य रुप से करना चाहिए। डीआइओएस एसपी सिंह ने कहा कि मतदान का बढ़ा फीसद लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। कार्यक्रम को जयंत गुप्ता, एआरटीओ राजेश राजपूत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में तैराकी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर अशोक तायल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अभिषेक पांडेय, एमके वशिष्ठ, विद्युतमा पांडेय, पुनीत कुमार, मनीष शर्मा, गौरव माहेश्वरी, सनी शर्मा, आराधना उपाध्याय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी