स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य मार्ग पर ही बना लिया आटो स्टैंड

कासगंज संवाद सहयोगी शहर के अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर आटो चालकों का जमावाड़ा रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:28 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:28 AM (IST)
स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य मार्ग पर ही बना लिया आटो स्टैंड
स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य मार्ग पर ही बना लिया आटो स्टैंड

कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर के अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर आटो चालकों का जमावाड़ा रहता है। दर्जनों आटो सड़क के दोनों और खड़े रहते है। सड़क संकरी हो जाती है। तीमारदारों और रोगियों को परेशानी तो होती है। एंबूलेंस चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार यातायात पुलिस इससे नजर फेरे रहती है।

शहर के अशोक नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। स्वास्थ्य केंद्र के लिक एवं मुख्य मार्ग पर आटो चालकों की मनमानी रहती है। आटो चालकों ने यहां अवैध रूप से स्टैंड बना रखा है। दो दर्जन से अधिक आटो यहां खड़े रहते हैं। बहेड़िया और इस्माइलपुर तक सवारियों को लाते ले जाते है। इन आटो से स्वास्थ्य केंद्र आने जाने वाले मरीज और तीमारदारों को परेशानी होती है। उनके वाहन जाम में फंस जाते हैं और जब मरीज को लाने वाली एंबुलेंस जाम में फंसती है तो मरीज की जान पर आ जाती है। यहां रहने वाले लोग भी आटो चालकों की मनमानी से परेशान हैं। दिन में कई बार जाम लगता है। यातायात पुलिसकर्मी इस ओर से मुंह मोड़े बैठे हैं। लोग पुलिस अधिकारियों से कई बार अस्पताल मार्ग से आटो स्टैंड हटवाने की मांग कर चुके हैं। अस्पताल मार्ग पर आटो स्टैंड होना एक बड़ी समस्या है। यहां से आटो स्टैंड हटना चाहिए। जिससे अस्पताल आने जाने वाले रोगी और तीमारदारों को परेशानी न हो।

- चेतन स्वरूप, स्थानीय निवासी अस्पताल के मुख्य द्वार पर आटो का जमावाड़ा रहता है। कभी-कभी तो स्थिति जाम से बहुत खराब हो जाती है। एंबुलेंस भी जाम में फंसती है। इसका समाधान होना चाहिए।

- गौरव, स्थानीय निवासी कई बार आटो चालकों को यहां से हटाया गया है, लेकिन पुन: आटो स्टैंड बना लेते है। अब आटो हटवाए जाएंगे और नहीं माने तो इनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

- गणेश चौहान, टीआइ

chat bot
आपका साथी