हर हर गंगे की जय-जयकार से गूंजे गंगा घाट

श्राद्ध पूíणमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डूबकी पितरों को किया तर्पण ब्राह्मणों को दिया दान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 10:27 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 06:23 AM (IST)
हर हर गंगे की जय-जयकार से गूंजे गंगा घाट
हर हर गंगे की जय-जयकार से गूंजे गंगा घाट

संवाद सूत्र, सोरों: श्राद्ध पक्ष की पूíणमा पर स्नानाíथयों ने गंगा घाटों पर पहुंचकर स्नान किया। पितरों को तर्पण कर ब्राह्मणों को भोजन कराया। जरूरतमंदों को दान दिया। सुबह से लेकर शाम तक घाटों पर हर हर गंगे के स्वर गूंजते रहे। मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष की पूíणमा पर गंगा स्नान करने और पितरों को तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और गंगा स्नान का कई गुना पुण्य मिलता है। इसी मान्यता के चलते सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा गंगा घाट, कछला गंगा नदी और कादरगंज घाट पर पहुंच श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। गंगा का दुग्धभिषेक कर सूर्य भगवान को जल अर्पण किया। पितरों की आत्मा की शांति के लिए ब्राह्मणों को भोजन कराया उनका तर्पण किया। उसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर जरूतमंदों को दान दिया। जिनके परिवार में पूíणमा के दिन बुजुर्गो की मृत्यु हुई उन परिवारों में श्राद्ध कर्म किया गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात के अलावा दिल्ली प्रदेश से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचे। शहर के सरकुलर रोड पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। माल गोदाम चौराहे पर जाम की हालात रहे। घाटों पर स्नानाíथयों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था। किसी भी विषम परिस्थितियों में नाव और गोताखोरों को लगाया गया था।

chat bot
आपका साथी