दरियावगंज झील में आकर्षण का केंद्र बनेंगे मेहमान परिदे

कासगंज संवाद सहयोगी पानी में अठखेलियां और आसमान की ओर उड़ान ऐसा आकर्षण पैदा करेंगे अब विदेशी परिदे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:01 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:01 AM (IST)
दरियावगंज झील में आकर्षण का केंद्र बनेंगे मेहमान परिदे
दरियावगंज झील में आकर्षण का केंद्र बनेंगे मेहमान परिदे

कासगंज, संवाद सहयोगी : पानी में अठखेलियां और आसमान की ओर उड़ान, ऐसा आकर्षण पैदा करेंगे अब विदेशी परिदे। सर्द मौसम में हर साल जिले की दरियावगंज झील पर आने वाले विदेशी पक्षियों की जल्द आवक शुरू हो जाएगी। मेहमान परिदों के आगमन को लेकर अब यहां स्वागत की तैयारियां होने लगी हैं। वन विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से संरक्षण की योजना बना रहा है। ताकि शिकारी उन्हें यहां नुकसान न पहुंचा सकें।

प्रत्येक वर्ष दरियावगंज झील पर विदेशी पक्षियों का आगमन होता है। साइबेरिया, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पाकिस्तान की सरहदों को पार कर यहां मेहमान परिदे आते हैं। यह पूरे सर्द मौसम में स्वदेशी पक्षियों के साथ अठखेलियां करते हैं। वन विभाग इन पक्षियों के संरक्षण की योजना बनाता है। इस साल भले ही अभी तक पक्षी नहीं आ पाए हैं, लेकिन जल्द ही पक्षियों के आगमन होगा। वन विभाग ने दरियावगंज झील पर पक्षियों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। यह पक्षी यहां कभी झुंड बनाकर उड़ते हैं तो कभी पानी में कलरव करते हैं। उनकी गतिविधियां यहां आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। इन्हें रास आती है आवोहवा

विदेशी पक्षी परपल, मोरेन, हेरोन, क्रूट, प्रोबाइन सहित लगभग 10 प्रजातियों के पक्षियों को यहां की मौसम भाता है।बगुला, जलमुर्गी, कबूतर सहित विभिन्न प्रजातियों के स्वदेशी पक्षी विदेश पक्षियों के साथ अठखेलियां करते हैं। दरियावगंज झील पर विदेश पक्षियों का आगमन सर्दी के मौसम में होता है। जल्द ही यहां पक्षी आने लगेंगे, पक्षियों के स्वागत और संरक्षण की तैयारी की जा रही है।

- हरी शुक्ला, डीएफओ

chat bot
आपका साथी