छह वर्षाें से बंद पड़े हैं राजकीय नलकूप

नलकूप बंद होने से किसानों को सिचाई में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम से की नलकूप सही कराए जाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:00 AM (IST)
छह वर्षाें से बंद पड़े हैं राजकीय नलकूप
छह वर्षाें से बंद पड़े हैं राजकीय नलकूप

कासगंज, संवाद सहयोगी। सोरों विकासखंड के गांव खुशालपुर का राजकीय नलकूप छह वर्षाें से बंद पड़ा है। किसानों को सिचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाई है, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात है। अब किसानों ने डीएम से नलकूप सही कराए जाने की मांग की है।

ग्राम खुशालपुर में वर्ष 2006-07 में नलकूप बनाया गया था। किसानों को सिचाई की सुविधा हो गई थी, लेकिन बीते छह वर्षाें से नलकूप बंद पड़ा है। नलकूप बंद रहने से क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ से अधिक किसान सिचाई नहीं कर पाते हैं। उन्हें निजी स्रोतों से सिचाई करने के लिए मजबूर रहना पड़ता है। इससे सिचाई की लागत बढ़ रही है। ग्रामीण दर्जनों बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने अब डीएम सीपी सिंह से उम्मीद लगाई। उन्होंने मांग की है कि नलकूप को शीघ्र सही कराकर किसानों को सिचाई की समस्या से निजात दिलाई जाए। यह नलकूप फेल हो चुका है। शासन को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही रीबोर कराया जाएगा।

- सतीश चंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग

chat bot
आपका साथी