शिक्षक नियुक्तियों में सरकार ने दिखाई पारदर्शिता

शनिवार को विकास भवन परिसर में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 02:54 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 02:54 AM (IST)
शिक्षक नियुक्तियों में सरकार ने दिखाई पारदर्शिता
शिक्षक नियुक्तियों में सरकार ने दिखाई पारदर्शिता

कासगंज, जागरण संवाददाता: शनिवार को विकास भवन परिसर में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। जिले के प्रभारी मंत्री ने 884 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार से मुक्त शिक्षकों की नियुक्तियां कराईं। पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां की गई। शिक्षामित्रों को उनकी मेहनत और लगन का परिणाम मिला है। राज्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी है। वह इसका निर्वहन करें।

डीएम सीपी सिंह ने कहा कि जिले में अब तक कुल 990 नए शिक्षकों को नियुक्ति मिली है। जिनमें 106 शिक्षकों को पूर्व में नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। शनिवार को 884 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यवाह राजपाल, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम एके श्रीवास्तव, बीएसए अंजलि अग्रवाल मौजूद रहीं। पूर्व नगर कार्यवाह के निधन पर शोक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व नगर कार्यवाह हरपाल कुशवाह का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। भाजपा कार्यालय पर हुई शोक सभा में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि हरपाल कुशवाह की आकस्मिक मौत से संघ और भाजपा को बड़ी क्षति पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, अनिल पुंढीर, कौशल साहू, डा. बी.डी राना, उत्तम चंद्र पाथरे, केपी सिंह, शरद गुप्ता, केके सक्सेना, संजय दुबे, अमित गुप्ता, शैलेंद्र यदुवंशी, संजय दुबे, आदित्य काकोरिया, सुनील साहू, गोविद साहू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी