किसानों की बर्बादी का रास्ता खोलेगा नया कानून: भाकियू

भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत गंगागढ़ में हुई। जिसमें सरकार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:56 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:56 AM (IST)
किसानों की बर्बादी का रास्ता खोलेगा नया कानून: भाकियू
किसानों की बर्बादी का रास्ता खोलेगा नया कानून: भाकियू

कासगंज, जागरण संवाददाता: भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत गंगागढ़ में हुई। जिसमें सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल को किसान विरोधी बताया। राष्ट्रीय सचिव ने किसानों से अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सचिव कुलदीप पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही थी। किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा कर सत्ता में आई। न तो किसानों का कर्जा माफ हुआ है और न ही उसकी आय दोगुनी हुई । बल्कि सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेश किसानों की बर्बादी का रास्ता खोलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि बिल वापस ले। जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय, हरवीर सिंह यादव, राजकुमार सिंह आदि वक्ताओं ने किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर गिर्राज सिंह, हरि प्रताप, धनीराम, प्रवीन शर्मा, लालाराम, संदीप पाराशर, रवि उपाध्याय, आकील खान, मुशीर, शैलेंद्र पाल सिंह बघेल, राशिद खान, मेघ सिंह, राधे लाल, रनवीर बघेल, आदित्य प्रधान, अटल कुमार, तौफीक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी