जैविक खेती के लिए किसान दंपती का सम्मान

कासगंज जागरण संवाददाता अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा लोधी अवंतीबाई जयंती सप्ताह का आयोजन ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:04 AM (IST)
जैविक खेती के लिए किसान दंपती का सम्मान
जैविक खेती के लिए किसान दंपती का सम्मान

कासगंज, जागरण संवाददाता: अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा लोधी अवंतीबाई जयंती सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को महासभा द्वारा जैविक खेती के लिए नगला पट्टी में किसान दंपती को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में लोधी महासभा प्रदेश महामंत्री देव प्रकाश लोधी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लोधी महासभा कोरोना संक्रमण में उनकी जयंती को भव्यता के साथ नहीं मना पा रहा है, लेकिन सप्ताहभर मनाया जा रहा है। मुनेश राजपूत ने कहा इस सप्ताह के अंतर्गत किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें नगला पट्टी के जैविक खेती करने वाले किसान दंपती अनार सिंह एवं पत्नी मिथलेश को सम्मानित कर महासभा गर्व महसूस कर रही है। इस अवसर पर नरेंद्र वर्मा, मगन, ज्ञानेंद्र राजपूत, अंकित सिंह राजपूत आदि महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

--------

जैविक खेती को देंगे बढ़ावा :

लोधी महासभा द्वारा जैविक खेती करने वाले दंपती को सम्मान देने के साथ में तय किया है कि वह जैविक खेती को बढ़ावा देंगे।

chat bot
आपका साथी