घर घर बजी बधाई, नंद घर जायो है लाला

बुधवार रात 12 बजते ही घर-घर में बधाई गूंज उठी। मंदिरों में भग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:54 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:04 AM (IST)
घर घर बजी बधाई, नंद घर जायो है लाला
घर घर बजी बधाई, नंद घर जायो है लाला

कासगंज, जागरण संवाददाता: बुधवार रात 12 बजते ही घर-घर में बधाई गूंज उठी। मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना की गई। मुहल्ले के मंदिरों में भक्तजन भी जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे। गुरुवार सुबह शहर के प्रमुख मंदिरों में नंदोत्सव मनाया गया। घरों में महिलाओं ने मंगल-गीत गाए और भगवान को हिडोला झुलाया। भगवान की जय-जयकार से वातावरण गूंजा।

बुधवार को रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जिले भर में जन्मोत्सव मना। गुरुवार की भोर जिले के प्रमुख मंदिरों में नंदोत्सव का आयोजन हुआ। भगवान का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। महिलाओं ने कान्हा को हिडोला झुलाया और भजन गाए। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने नृत्य किया। मंदिरों और घरों में नंद लाला की जय-जयकार गूंजी। प्रसाद लेने मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे। शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए पंचामृत और पंजीरी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया।

-----------------

मंगलामुखियों ने भी गाई बधाइयां मांगा नेग :

शहर में पहली बार देखने को मिला कि नंदोत्सव के दिन मंगलामुखी बस्तियों में पहुंचे और घर घर जा कर बधाईयां गाई और नेग मांगा। मंगलामुखियों को स्वेच्छा से धनराशि एवं मिठाई बांटी।

chat bot
आपका साथी