आज आएगी गंगा यात्रा, लहरा घाट पर होगा स्वागत

बदायूं के कछला घाट से स्टीमर से आएगी लहरा गंगा गांव में हुए कार्यक्रम गूंजा स्वच्छता का संदेश

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 05:59 AM (IST)
आज आएगी गंगा यात्रा, लहरा घाट पर होगा स्वागत
आज आएगी गंगा यात्रा, लहरा घाट पर होगा स्वागत

कासगंज, जासं। गंगा यात्रा बदायूं के कछला से चलकर लहरा घाट पर बुधवार को पहुंचेगी। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। गंगा से जुड़े गांवों में जगह-जगह पर पौधे रोपे जा रहे हैं। गंगा यात्रा से पहले ही किनारे के गांवों में गंगा एवं स्वच्छता का नारा गूंजने लगा है। चबूतरों पर लोकगीत का आयोजन शुरू हो चुका है। विभागीय कैंप लग हुए हैं।

गंगा किनारे के सभी 34 गांवों के साथ में कछला से लहरा घाट तक स्वागत द्वार बनाए गए हैं। स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए हैं। गांव में गंगा चबूतरे बनाए गए हैं, जिन पर मंगलवार को लोक गीत एवं अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो गई। गंगा खेल मैदान बनाए गए हैं, जहां पर युवाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्राम स्तर पर किया जा रहा है। बुधवार को न्यौली एवं लहरा घाट पर वृक्ष भंडारे का भी आयोजन होगा। इसमें 10 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। मंडलायुक्त ने देखा यात्रा का रूट, दिए निर्देश:

मंगलवार को मंडलायुक्त अलीगढ़ जीएस प्रियदर्शी भी कासगंज पहुंचे। डीएम सीपी सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ में उन्होंने लहरा घाट पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं लहरा घाट से कछला घाट तक मार्ग को देखा। अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के आदेश देते हुए कहा कि गंगा यात्रा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। डीएम ने विभागों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी दी। गंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त है। सोरों में हरि की पौढ़ी पर चित्र प्रदर्शनी का भी मंडलायुक्त ने उद्घाटन किया। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संसदीय कार्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री शामिल रहेंगे :

गंगा यात्रा में वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश खन्ना के साथ में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा भी शामिल रहेंगे। खन्ना बदायूं के कछला घाट से दोपहर एक बजे जल मार्ग द्वारा यात्रा के साथ लहरा घाट आएंगे।

chat bot
आपका साथी