नरौरा बैराज से बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, कछला नदी पर बढ़ा गंगा का गेज

कासगंज संवाद सहयोगी नरौरा बैराज से किए गए पानी के डिस्चार्ज से रविवार को गंगा में पानी का स्तर बढ़ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 05:35 AM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 05:35 AM (IST)
नरौरा बैराज से बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, कछला नदी पर बढ़ा गंगा का गेज
नरौरा बैराज से बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, कछला नदी पर बढ़ा गंगा का गेज

कासगंज, संवाद सहयोगी : नरौरा बैराज से किए गए पानी के डिस्चार्ज से रविवार को गंगा में पानी का स्तर बढ़ गया है। कछला गंगा नदी एवं पटियाली कादरगंज घाट पर पानी का गेज बढ़ा है। तटवर्ती गांव के ग्रामीणों और किसानों की चिता बढ़ गई है। अभी और पानी बढ़ने की संभावना है।

हरिद्वार और बिजनौर बैराज से जहां पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। वहीं नरौरा बैराज से गंगा नदी में पानी का डिस्चार्ज रविवार को बढ़ गया। बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने से गंगा नदी में भी पानी बढ़ गया है। बीते दो दिन से नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज स्थिर था और हरिद्वार और बिजनौर बैराज पर पानी का दबाव बढ़ रहा था। नरौरा बैराज से किए गए पानी के डिस्चार्ज से कछला नदी पर पानी का गेज बढ़कर 163.45 मीटर जा पहुंचा। गंगा के पानी में भले ही 10 सेंटीमीटर की मामूली वृद्धि हुई हो लेकिन तटवर्ती ग्रामों के ग्रामीण और किसान इस बात को लेकर चितित हैं कि यदि पानी बढ़ता गया तो फसली भूमि में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाएगा। सोमवार को भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है। बैराजों से पानी का डिस्चार्ज

- हरिद्वार बैराज 87007 क्यूसेक

- बिजनौर बैराज 64074 क्यूसेक

- नरौरा बैराज 97366 क्यूसेक - कछला पर पानी का गेज 163.45 मीटर गंगा में रविवार को पानी बढ़ा है। सोमवार को स्थिर रहने की संभावना है। कुछ बढ़ भी सकता है। एक दो दिन में घटने लगेगा। बाढ़ की कोई संभावना नहीं है।

- पंजाबी शर्मा, सहायक जिला बाढ़ प्रभारी

chat bot
आपका साथी