रौद्र हुई गंगा, सड़कों तक पहुंचा पानी, आवागमन ठप

पटियाली संवाद सूत्र पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद बैराजों से डिस्चार्ज किए जा रहे पानी से गंगा में दबाव बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:53 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:53 AM (IST)
रौद्र हुई गंगा, सड़कों तक पहुंचा पानी, आवागमन ठप
रौद्र हुई गंगा, सड़कों तक पहुंचा पानी, आवागमन ठप

पटियाली, संवाद सूत्र : पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद बैराजों से डिस्चार्ज किए जा रहे पानी से गंगा में दबाव बढ़ता जा रहा है। कछला घाट पर गंगा नदी में पानी का गेज बढ़कर 163.95 मीटर पहुंच गया है। पटियाली क्षेत्र में गंगा का पानी खेतों के साथ-साथ अब सड़कों पर भी आ गया है। इससे आवागमन अवरुद्ध हुआ है। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और पटियाली के तहसीलदार ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया है।

गंगा अब रौद्र रूप लेती जा र ही है। नगला खिमाई के मुख्य मार्ग तक गंगा का पानी पहुंच गया है। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों की चिता बढ़ गई है कि कहीं नदी का पानी आबादी की ओर घुसकर तबाही न मचा दे। थाना सुन्नगढी के ग्राम शहबा•ापुर से थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम राजेपुर कुर्रा तक लगभग 45 किलोमीटर के दायरे में बहने वाली गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के चलते नदी किनारे के गांवों की कृषि भूमि में गंगा का पानी घुसने से गन्ना, बाजरा व धान की खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। पनसोती व नगला खिमाई के बीच मुख्य मार्ग से बाढ़ का पानी टकराने से आवागमन ठप हो गया। हिम्मतनगर बझेरा गांव में बाढ़ का पानी गांव के मुहाने तक पहुंच गया है। वहीं, सोरों क्षेत्र में दतलाना पुख्ता में गंगा का पानी बांध के किनारे तक जा पहुंचा है। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार एवं पटियाली के तहसीलदार राजीव निगम ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया है। इन ग्रामों के खेतों में घुसा गंगा का पानी

रौद्र हुई गंगा का पानी पटियाली क्षेत्र के गांव ग्राम पनसोती, नगला टिकुरी, रामताल, गठौरा, नगला मुंता, जिजौल, नगला मनी, नगला डंबर, नगला बख्ती, नगला जगमोहन, नगला खुर्द, बझेरा, नगला खिमाई, नगला तिलक की कृषि भूमि में घुस गया है। फसलें पानी में डूब गई हैं। बैराजों से गंगा में पानी का डिस्चार्ज

हरिद्वार बैराज 92845 क्यूसेक

बिजनौर बैराज 56052 क्यूसेक

रौरा बैराज 233440 क्यूसेक गंगा में मध्यम बाढ़ के हालात हैं। खेतों तक पानी पहुंच गया है। हालांकि, देर रात से पानी कम होना शुरू हो जाएगा। नरौरा बैराज से भी पानी का डिस्चार्ज कम होगा। संभवत: अब गंगा नदी का जलस्तर नहीं बढ़ेगा। दो चार दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे।

- पंजाबी शर्मा, सहायक बाढ़ प्रभारी

chat bot
आपका साथी