जलस्तर कम होते ही कटान करने लगी गंगा, लोग हुए परेशान

कासगंज संवाद सहयोगी गंगा के जलस्तर में कमी आने के साथ ही गंगा पटियाली क्षेत्र में बरौना के निकट कटान करने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:17 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:17 AM (IST)
जलस्तर कम होते ही कटान करने लगी गंगा, लोग हुए परेशान
जलस्तर कम होते ही कटान करने लगी गंगा, लोग हुए परेशान

कासगंज, संवाद सहयोगी : गंगा के जलस्तर में कमी आने के साथ ही गंगा पटियाली क्षेत्र में बरौना के निकट कटान करने लगी है। तेजी से हो रहे कटान को रोकने लिए सिचाई विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं। परकूपाईन लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को गंगा का जलस्तर स्थित रहा और नरौरा बैराज से पानी डिस्चार्ज कम हुआ है। हालांकि इसके बावजूद नदी के लगातार कटान करने से तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत है। यदि यही हाल रहा तो फसलों को भी संकट हो सकता है।

बीते तीन दिनों से गंगा का जलस्तर और बैराजों से पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। खेतों में भरा गंगा का पानी भी अब निकलने लगा है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही गंगा कटान करने लगी है। पटियाली क्षेत्र में ग्राम बरौना के निकट गंगा तेजी से कटान कर रही है। कटान की जानकारी मिलते ही सिचाई विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम बरौना में पहुंचकर कटान रोकने की कोशिश कर रही है। जहां गंगा कटान कर रही है, वहां परकूपाईन लगाए जा रहे हैं। जिला सहायक बाढ़ प्रभारी पंजाबी शर्मा ने बताया कि बरौना के पास हो रहे कटान को रोकने के लिए परकूपाईन लगा दिए गए हैं। अब कटान रुक जाएगा। मंगलवार को नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज घटा है और गंगा नदी में जलस्तर स्थिर रहा है। यह रहा पानी का डिस्चार्ज

- हरिद्वार बैराज 74961

- बिजनौर बैराज 50921

- नरौरा बैराज 56756

कछला गंगा नदी में पानी का गेज 163.20 मीटर

chat bot
आपका साथी