खेतों से नहीं निकला गंगा का पानी, कम नहीं हुई परेशानी

कासगंज संवाद सहयोगी रविवार को बैराजों से गंगा नदी में पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:38 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:38 AM (IST)
खेतों से नहीं निकला गंगा का पानी, कम नहीं  हुई परेशानी
खेतों से नहीं निकला गंगा का पानी, कम नहीं हुई परेशानी

कासगंज, संवाद सहयोगी : रविवार को बैराजों से गंगा नदी में पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। कछला गंगा नदी पर पानी के गेज में भी गिरावट आई है, लेकिन खेतों में भरा पानी अभी बाहर नहीं निकला है। सिचाई विभाग ने मंगलवार तक गंगा में पानी के स्तर में और कमी आने की बात कही है।

शनिवार को गंगा में बढ़ा पानी खेतों की ओर रुख कर गया था। सोरों के लहरा एवं पटियाली के आधा दर्जन से अधिक गांव के तटवर्ती खेतों में गंगा का पानी घुस गया था। खेतों में पानी घुसने से किसानों और ग्रामीणों की चिता बढ़ गई। रविवार को बैराजों से पानी का डिस्चार्ज कम हो गया तो गंगा नदी में भी पानी के गेज में कमी आई है। हालांकि, इसके बाद भी खेतों में घुसा पानी रविवार को नहीं निकला है। गंगा में पानी कम होने से इस बात की उम्मीद है कि एक दो दिन में खेतों में भरा पानी भी बाहर निकल जाएगा। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि अब धीरे-धीरे गंगा में पानी कम होने लगेगा और खेतों का भी पानी निकल जाएगा। संभवत: गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। बैराजों से निरंतर पानी का डिस्चार्ज कम हो रहा है। गंगा में पानी का डिस्चार्ज

- हरिद्वार बैराज 86679 क्यूसेक

- बिजनौर बैराज 50182 क्यूसेक

- नरौरा बैराज 67882 क्यूसेक कछला घाट पर गंगा नदी में पानी का गेज 163.35 मीटर रविवार को कछला गंगा नदी पर पानी के गेज में 20 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। पानी का बहाव तेज है। निरंतर जलस्तर में गिरावट आएगी।

- पंजाबी शर्मा, सहायक जिला बाढ़ प्रभारी

chat bot
आपका साथी