पटियाली सोरों क्षेत्र में खेतों में घुसा गंगा का पानी

कासगंज संवाद सहयोगी बीते कई दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि तटवर्ती ग्रामों के लिए समस्या बन गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:31 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:31 AM (IST)
पटियाली सोरों क्षेत्र में खेतों में घुसा गंगा का पानी
पटियाली सोरों क्षेत्र में खेतों में घुसा गंगा का पानी

कासगंज, संवाद सहयोगी : बीते कई दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि तटवर्ती ग्रामों के लिए समस्या बन गई है। पटियाली एवं सोरों क्षेत्र में गंगा का पानी खेतों में घुस गया है। किसानों की चिता बढ़ गई है। हालांकि, नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। वहीं, हरिद्वार बैराज से बढ़ा है।

बैराजों से गंगा में डिस्चार्ज किए जा रहे पानी ने नदी के जलस्तर को बढ़ा दिया है। इसके चलते शनिवार को गंगा नदी का पानी खेतों तक पहुंच गया। परिणामस्वरूप सोरों और पटियाली क्षेत्र में गंगा से लगे गांवों के खेतों में पानी भर गया। इससे किसानों की चिता बढ़ गई है। वहीं, शनिवार को नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज घट गया है। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि गंगा का जलस्तर में अब कमी आएगी। खेतों में जो पानी भर गया है वो निकल जाएगा। खेती को नुकसान नहीं होगा। यह रहा गंगा में पानी का डिस्चार्ज

- हरिद्वार बैराज : 98360 क्यूसेक

- बिजनौर बैराज : 50182 क्यूसेक

- नरौरा बैराज : 83852 क्यूसेक

- कछल गंगा नदी पानी का गेज : 163.50 मीटर इन गांवों के खेतों में घुसा पानी

तहसील पटियाल के गांव पंसौती, रामताल, गठौरा, नगला मुल्ता, जिजौल, नगल मनी, नगला डंबर, नगला बख्शी, नगला जगमोहन, नगला खुर्द, हिम्मतनगर बझेरा। इसके साथ ही सोरों के लहरा में गंगा का पानी खेतों में भर गया है। इससे गन्ना, बाजरा, धान की फसल प्रभावित हुई है। पंसौती-नगला खिमाई के बीच आवागमन प्रभावित

गंगा का पानी पंसौती एवं नगला खिमाई के बीच गंगा का पानी मुख्य मार्ग पर आने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार शाम को गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। नरौरा बैराज से भी पानी का डिस्चार्ज घटा है। रविवार को पानी और घटेगा।

- पंजाबी शर्मा, सहायक जिला बाढ़ प्रभारी

chat bot
आपका साथी