नरौरा बैराज से गंगा में बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, लोगों की चिंता

कासगंज संवाद सहयोगी गुरुवार को नरौरा बैराज से गंगा नदी में किए गए पानी के डिस्चार्ज से लो फ्लड के हालात बन गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:18 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:18 AM (IST)
नरौरा बैराज से गंगा में बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, लोगों की चिंता
नरौरा बैराज से गंगा में बढ़ा पानी का डिस्चार्ज, लोगों की चिंता

कासगंज, संवाद सहयोगी: गुरुवार को नरौरा बैराज से गंगा नदी में किए गए पानी के डिस्चार्ज से लो फ्लड के हालात बन गए हैं। सिचाई विभाग चौकन्ना है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय किर दिया गया है। सिचाई विभाग के अधिकारियों ने कादरगंज घाट पर बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया है। वहीं, गंगा नदी का रुख देख आसपास के गांवों के लोगों के निवासी चिंतित हैें।

बिजनौर और हरिद्वार बैराज से पानी का डिस्चार्ज भले ही कम हुआ हो लेकिन नरौरा बैराज से 103832 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किए जाने से गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। गंगा में लो फ्लड के हालात बन गए हैं। सिचाई विभाग भले ही एक दो दिन में पानी कम होने की उम्मीद जता रहा हो, लेकिन तटवर्ती ग्रामों के ग्रामीण चिंतित है। उन्हें डर है कि यदि पानी का डिस्चार्ज और अधिक बढ़ा तो गंगा का पानी फसली भूमि की ओर रुख कर सकता है। सहायक जिला बाढ़ प्रभारी पंजाबी सिंह का कहना है कि संभवत: शुक्रवार को भी गंगा की स्थिति यही रहेगी। शनिवार से पानी घटने लगेगा। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने अधीनस्थों के साथ पटियाली के कादरगंज गंगा घाट पर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया। यह रहा बैराजों से पानी का डिस्चार्ज

- हरिद्वार बैराज 79189 क्यूसेक

- बिजनौर बैराज 62361 क्यूसेक

- नरौरा बैराज 103832 क्यूसेक कछला गंगा नदी पर पानी का गेज 163.50 मीटर गंगा में पानी बढ़ा है। कोई नुकसान नहीं होगा। बहाव बहुत तेज है। पानी निकल जाएगा। विभाग पूरी तरह अलर्ट है।

- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिचाई

chat bot
आपका साथी