कछला पर गंगा नदी मे घटने लगा पानी, लोगों ने ली राहत की सांस

कासगंज संवाद सहयोगी बैराजों से पानी का डिस्चार्ज कम होने के बाद अब गंगा नदी में भी पानी का स्तर घटने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:32 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:32 AM (IST)
कछला पर गंगा नदी मे घटने लगा पानी, लोगों ने ली राहत की सांस
कछला पर गंगा नदी मे घटने लगा पानी, लोगों ने ली राहत की सांस

कासगंज, संवाद सहयोगी : बैराजों से पानी का डिस्चार्ज कम होने के बाद अब गंगा नदी में भी पानी का स्तर घटने लगा है। गुरुवार को लगभग आधा मीटर पानी का स्तर कम हुआ। इससे प्रशासन और सिचाई विभाग ने राहत की सांस ली। अगले 24 घंटों में बांधों से पानी उतरने लगेगा।

बीते दो दिन से निरंतर बैराजों से पानी का डिस्चार्ज कम हो रहा है। इससे गुरुवार को कछला पर गंगा नदी में पानी का दबाव कम हो गया है। 163.70 मीटर से घटकर 163.20 मीटर रह गया। पानी का स्तर कम होने का सिलसिला जारी है। इससे जिला प्रशासन और सिचाई विभाग ने राहत की सांस ही है। साथ ही तटवर्ती ग्रामों के ग्रामीणों की भी चिता कम हुई है। महोला, मनरेगा बांध से टकरा रहा पानी अगले 24 घंटों में उतरने लगेगा। वहीं फसली भूमि में घुसा पानी भी बाहर निकलेगा। सहावर के तहसीलदार राजीव निगम ने निरीक्षण किया। सहायक जिला बाढ़ नियंत्रण अधिकारी पंजाबी सिंह ने पटियाली में कादरगंज गंगाघाट महोला एवं मनरेगा बांध और ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यह रहा पानी का डिस्चार्ज

हरिद्वार बैराज 29779 क्यूसेक

बिजनौर बैराज 29315 क्यूसेक

नरौरा बैराज 83118 क्यूसेक

कछला पर गंगा का गेज 163.20 मीटर बैराजों से पानी का डिस्चार्ज निरंतर कम हो रहा है। इसका प्रभाव जिले की गंगा नदी पर दिखा है। गंगा में पानी का दबाव कम हो गया है। खेतों से अब पानी बाहर निकलने लगा है। अगले 24 घंटों में बांधों से पानी उतरने लगेगा।

- अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग

chat bot
आपका साथी