तीर्थनगरी की मांग के समर्थन में उतरी गंगा सभा

गंगा सभा के पदाधिकारियों ने सोरों को तीर्थनगरी घोषित करने को मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। कई वर्षाें से चल रही मांग का कई संगठनों ने समर्थन किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:45 AM (IST)
तीर्थनगरी की मांग के समर्थन में उतरी गंगा सभा
तीर्थनगरी की मांग के समर्थन में उतरी गंगा सभा

कासगंज, जागरण संवाददाता। सोरों को तीर्थनगरी घोषित करने की मांग तेज होती जा रही है। गंगा सभा के पदाधिकारियों ने भी शनिवार को मुख्यमंत्री को भेजने के लिए पोस्टकार्ड लिखे।

सोरों को तीर्थनगरी घोषित करने की मांग लंबे वक्त से चल रही है। कई सामाजिक एवं राजनैतिक लोग भी समर्थन दे चुके हैं। शनिवार को गंगा सभा के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे ने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा की चुनावी सभाओं में तीर्थस्थल का मुद्दा भाजपा नेताओं ने उठाया, लेकिन अब सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। कई नेता सभाओं में इस मांग का समर्थन कर चुके हैं, लेकिन तीर्थनगरी के विकास के लिए कोई योजना आज तक नहीं मिली है। आंदोलन संयोजक भूपेश शर्मा ने कहा कि आंदोलन को जनसमर्थन मिल रहा है। कई संगठन अपना समर्थन दे चुके हैं तथा बड़े संगठनों से इस संबंध में वार्ता जारी है। यह सिर्फ सोरों का ही नहीं, जिले के लिए अहम मुद्दा है। सरकार को सोरों को तीर्थस्थल घोषित करना चाहिए। पोस्टकार्ड लिखने वालों में मनोज चौधरी, अन्नू तिवारी, छोटे मिश्रा, मनोज तिवारी, पुरुषोत्तम साहू एवं मुकेश महेरे प्रमुख हैं।

chat bot
आपका साथी