सूबे में मॉडल बनेगा चंदनपुर घटियाली का गंगा वन

62.25 हेक्टेअर में 51 प्रजातियों के लगेंगे 1.01 लाख पौधे डीएम ने देखी तैयारियां ग्रामीणों से की बात बनेगी समिति

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jun 2019 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jun 2019 06:26 AM (IST)
सूबे में मॉडल बनेगा चंदनपुर घटियाली का गंगा वन
सूबे में मॉडल बनेगा चंदनपुर घटियाली का गंगा वन

कासगंज, जागरण संवाददाता : सोरों में चंदनपुर घटियाली का गंगा वन सूबे में एक नजीर बनेगा। एक हजार बीघा से ज्यादा क्षेत्रफल में विकसित होने वाला गंगा वन अपने आप में पहला इतना विशाल गंगा वन होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह ने भी गंगा वन के लिए चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। चंदनपुर घटियाली में गंगा वन में पहले चरण में 51 प्रजातियों के 1.01 लाख पौधे लगाए जाएंगे। मंगलवार को डीएम सीपी सिंह ने यहां पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि गंगा हमारी परंपरा, संस्कृति, आस्था का अभिन्न अंग है। आíथक, सामाजिक एवं धाíमक गतिविधियों का केंद्र है। राष्ट्रीय धरोहर गंगा के प्रति सामूहिक चेतना व संवेदना विकसित कर ग्राम वासियों की सहायता से गंगा का प्रवाह बनाए रखने के लिए गंगा वन की स्थापना की जा रही है। जिला वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने कहा कि गंगा वन में कई उपवन बनाए जाएंगे। आंवले के पेड़ों से हरि उपवन बनाया जाएगा। वहीं कुपोषण को रोकने के लिए सहजन का उपवन तैयार होगा।

समिति बनाकर जोड़ेंगे ग्रामीणों को : वहीं गंगा वन से ग्रामीणों को जोड़ने के लिए एक समिति बनाई जाएगी, जो यहां देख-रेख में सहयोग करेगी। इसके पीछे प्रशासन की मंशा है कि ग्रामीण सीधे गंगा वन से जुड़ें।

इन प्रजातियों के लगेंगे पेड़

जामुन, पीपल, बरगद, पाकड़, अमरूद, सहजन, गुटेल, पुभजीवी, बालमखीरा के साथ औषधीय पौधों में आंवला, बालम खीरा, सहजन, अर्जुन आदि पौधे।

chat bot
आपका साथी