गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक

सोरों संवाद सूत्र ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा तुलसी मानस मंदिर के निकट गंगा मंदिर में गंगा मां का दुग्धाभिषेक एवं पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:44 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:44 AM (IST)
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक

सोरों, संवाद सूत्र : ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा तुलसी मानस मंदिर के निकट गंगा मंदिर में गंगा मां का दुग्धाभिषेक एवं पूजन किया। आचार्याें द्वारा गंगालहरी का पाठ किया। गंगा मैया की जय-जयकार से वातावरण गुंजायमान हुआ। शाम को गंगा मैया की आरती उतारी। अशोक तिवारी, रामकृष्ण पचौरी, जय शिव निर्भय, संजय, नरेश बरवारिया, धर्मेंद्र कुमार नंबरादार, शैलेंद्र महेरे, रामकुमार चौधरी, आशीष दीक्षित, अतुल मिश्र, माधव महेरे, नितिन पचौरी, शशंक दीक्षित, गोपाल उपाध्याय, गुरदत्त निर्भय मौजूद रहे। गंगा दशहरा पर हुई आनलाइन विचार गोष्ठी

सोरों : गंगा समग्र ब्रज प्रांत द्वारा गंगा दशहरा पर आनलाइन विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने गंगा दशहरा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि दशानंद जूना आखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि, प्रांतीय टोली सदस्य अमित शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मां गंगा इस पावन धरा पर ईश्वर का साक्षात स्वरूप है। यदि हमें परमात्मा का सानिध्य दर्शन प्राप्त करना है तो मां गंगा का सामीप्य प्राप्त करना होगा। गंगा मात्र एक नदी नहीं है, वह एक संस्कृति है। गोष्ठी को प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश पांडेय, जिला संयोजक महेंद्र शास्त्री, डा. रविशरण, राकेश कुमार पांडेय, सीमा चौहान, करुण शंकर बाजपेयी, ज्ञानेश बाजपेयी, डा. आशुतोष शुक्ल, स्ता पांडेय, माधवी तिवारी, अशोक तोमर, रजनी मिश्रा, हेमेंद्र शास्त्री सहित विभिन्न जिलों के 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शक्तिपीठ मझोला पर हुआ हवन

दरियावगंज : गायत्री परिवार शक्तिपीठ मझोला पर गंगा दशहरा पर शांति कुंज हरिद्वार द्वारा हवन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। गायत्री परिवार ट्रस्ट मझोला के सहायक प्रबंधक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज के दिन धरती पर मां गंगा का अवतरण हुआ था। उन्होंने हवन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन भी किया गया। सूरज प्रसाद, राजेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, उमेश चंद्र यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार, सतेंद्र सिंह, आनंद कुमार शर्मा, अवीनश तोमर, अजीत कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी