सिर्फ दो दिन में बढ़ गया गंगा में 30 सेंटीमीटर जलस्तर

कासगंज संवाद सहयोगी दो दिन से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:17 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:17 AM (IST)
सिर्फ दो दिन में बढ़ गया गंगा में 30 सेंटीमीटर जलस्तर
सिर्फ दो दिन में बढ़ गया गंगा में 30 सेंटीमीटर जलस्तर

कासगंज, संवाद सहयोगी: दो दिन से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को भी 15 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा। वहीं, दो दिन में 30 सेंटीमीटर पानी का बढ़ोत्तरी हुई है। सिचाई विभाग की टीम ने पटियाली में कादरगंज घाट पर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अभी बाढ़ की आशंका से इनकार किया है।

पिछले दो दिन से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। पहाड़ों एवं मैदानी इलाकों में हो रही बारिश एवं बैराजों से छोड़े गए पानी से गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। गुरुवार और शुक्रवार दो दिन में गंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ा है। हालांकि, यह सामान्य वृद्धि है। जलस्तर में हुई वृद्धि का आसपास के इलाकों पर कोई विपरीत प्रभाव देखने को नहीं मिला है। जलस्तर बढ़ने से किसान चिंतित हैं। हालांकि, सिचाई विभाग का मानना है कि यह सामान्य वृद्धि है। गंगा का बहाव तेज है। पानी निकल रहा है। वहीं, सहायक जिला बाढ़ प्रभारी पंजाबी शर्मा ने बताया कि हरिद्वार बैराज पर मामूली पानी का दबाव बढ़ा है। वहीं, बिजनौर पर घटा है और नरौरा बैराज पर स्थिर बना हुआ है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार से पानी घटने लगेगा। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने अधीनस्थों के साथ पटियाली में कादरगंज घाट पर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया है। यह रहा पानी का डिस्चार्ज

- हरिद्वार बैराज : 74721

- बिजनौर बैराज : 40581

- नरौरा बैराज : 72554

- कछला गंगा नदी पर पानी का गेज : 163.40 मीटर

chat bot
आपका साथी