जिले भर में शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान

शुक्रवार को जिले भर में निधि समर्पण अभियान का आगाज हुआ। स्वयं सेवक एवं हिदू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 02:54 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 02:54 AM (IST)
जिले भर में शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान
जिले भर में शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान

जासं, कासगंज : शुक्रवार को जिले भर में निधि समर्पण अभियान का आगाज हुआ। स्वयं सेवक एवं हिदूवादी कार्यकर्ताओं की टोलियां सुबह से ही बस्तियों में निकलीं और घर-घर जाकर धन संग्रह किया। निधि संग्रह अभियान को लेकर रामभक्तों में उत्साह दिखाई दिया।

निधि समर्पण अभियान के लिए आरएसएस, भाजपा, बजरंग दल, विश्व हिदू परिषद, युवा वाहिनी आदि हिदूवादी कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर उन्हें रामदूत की संज्ञा दी गई है। रामदूत घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए धन संग्रह को शुक्रवार को सुबह से ही निकले। शहर में 24 टोलियां लगाई गई हैं। रामदूतों ने बस्तियों में जाकर हिदू परिवारों से राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए धन संग्रह किया। ये टोलियां श्रीराम का जय-जयकार भी कर रही हैं। शहर के अलावा सिढ़पुरा, सहावर, अमांपुर, पटियाली, सोरों, ढोलना, मोहनपुर, गंजडुंडवारा में भी घर-घर जाकर धन संग्रह को निकले। सिढ़पुरा में सबसे पहले गंगा भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता एवं रवीश गुप्ता ने एक लाख 11 हजार रुपये का चेक देकर निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान को लेकर रामभक्तों का उत्साह इसी से दिखाई पड़ता है कि शुक्रवार को सुबह से ही बस्तियां श्रीराम के उद्घोष से गूंज रही थीं। आरएसएस के विभाग प्रचारक उमाशंकर शर्मा ने हिदू समाज के लोगों से राम मंदिर निर्माण में अपनी सामर्थ के अनुसार आर्थिक सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में प्रत्येक हिदू परिवार की भागीदारी होनी चाहिए।

सदमे में आए व्यापारी को पड़ा हृदय आघात : शहर में आयकर विभाग द्वारा की जा रही सर्वे कार्रवाई से कारोबारी सदमे में आ गया। उसे हृदयआघात पड़ गया। गंभीर हालत में स्वजन बरेली ले गए हैं। जहां बरेली के राममूर्ति अस्पताल में व्यापारी को भर्ती कराया गया है।

शहर के सहावर गेट स्थित घी कारोबारी सुधीर गुप्ता के यहां बुधवार को आयकर विभाग का छापा पड़ा था। गुरुवार को भी विभाग की कार्रवाई चलती रही। दो दिन चली इस कार्रवाई से कारोबारी सुधीर गुप्ता सदमे में आ गए। शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे उन्हें हृदयआ घात पड़ गया। स्वजन उन्हें बरेली ले गए हैं। पति के हृदयआघात पड़ने के कुछ देर बाद व्यापारी की पत्नी रश्मि गुप्ता की भी हालत बिगड़ गई। जिन्हें शहर के मिशन हास्पीटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रश्मि को भी बरेली रेफर किया गया है। शहर में पूरे दिन चर्चा का विषय रहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई के चलते व्यापारी को हृदयआघात पड़ा है। व्यापारी के पुत्र सौरभ गुप्ता का कहना है कि उनके पिता की हालत ठीक नहीं है।

chat bot
आपका साथी