कोहरे की चादर से ढका आसमान

शनिवार को सुबह से ही कोहरा पड़ा। आसमान कोहरे की चादर से ढ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 03:48 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 03:48 AM (IST)
कोहरे की चादर से ढका आसमान
कोहरे की चादर से ढका आसमान

कासगंज, जागरण संवाददाता: शनिवार को सुबह से ही कोहरा पड़ा। आसमान कोहरे की चादर से ढका रहा। वाहन चलाने में चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूर्यदेव निकले तो अपना तेज नहीं बिखेर पाए। सारे दिन बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते रहे।

अधिक कोहरे के कारण ²श्यता कम हो गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन रेंग-रेंग कर चले तो बड़े वाहन चालकों ने होटल, ढाबों पर वाहनों को खड़ा कर कोहरा खत्म होने का इंतजार किया। लगभग नौ बजे कोहरा हटा तो सूर्यदेव निकले, लेकिन धूप में तेजी नहीं थी। एक घंटे बाद ही वह पुन: बादलों की कोख में जा छिपे और आसमान में बादल छा गए। मौसम में ठंडक बढ़ गई। दोपहर को कुछ देर के बाद तेज धूप निकली। इसके बाद शाम चार बजे पुन: बादल छा गए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव ताप रहे हैं। तापमान न्यूनतम 13 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

चार मिले कोरोना पाजिटिव: जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को एंटीजन टेस्ट 757, आरटीपीसीआर टेस्ट 605, ट्रूनोट टेस्ट चार किए गए। कुल 1366 की गई जांच में दो लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जिनमें एक कासगंज और एक गंजडुंडवारा का है। वहीं मेडिकल कालेज से मिली जांच रिपोर्ट में दो लोग पाजिटिव पाए गए हैं। जिसमें एक पाजिटिव की लगभग दो दिन पूर्व अलीगढ़ में मौत हो गई थी। यह पाजिटिव एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आया था। डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश ने कहा कि कोरोना को लेकर लोग जागरूक रहें। शारीरिक दूरी का पालन करें, मास्क पहनें, भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। बिना जरूरी कार्य के घरों से न निकलें। कोविड अस्पताल में कोरोना रोग की बेहतर व्यवस्था है। यदि किसी में लक्षण पाए जाएं तो वह अपनी कोरोना जांच अवश्य कराए।

chat bot
आपका साथी