जिले में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा तीन दर्जन के पार

कासगंज संवाद सहयोगी रविवार को बुखार से एक किशोरी और एक युवती की मौत होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा तीन दर्जन के पार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:41 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:41 AM (IST)
जिले में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा तीन दर्जन के पार
जिले में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा तीन दर्जन के पार

कासगंज, संवाद सहयोगी : रविवार को बुखार से एक किशोरी और एक युवती की मौत होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा तीन दर्जन के पार हो गया। बुखार से 36 जान जा चुकी हैं। प्रतिदिन बुखार के रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। इनमें डेंगू के रोगी भी शामिल हैं।

जिले में जानलेवा बुखार निरंतर कहर बरपा रहा है। गंजडुंडवारा का गनेशपुर इससे सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 11 मौत हो चुकी हैं। गनेशपुर निवासी कदीर की 26 वर्षीय पुत्री शबनूर को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। गंजडुंडवारा के निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार हुआ। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर स्वजन उसे अलीगढ़ ले गए। वहां उपचार के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पटियाली तहसील के गांव कादरगंज पुख्ता निवासी एवरन की 14 वर्षीय पुत्री कुसुमा बुखार से पीड़ित थी। उसका उपचार बदायूं के चिकित्सक के यहां चल रहा था। प्रतिदिन हालत बिगड़ती गई। कुसुमा की रविवार को मौत हो गई। इन दोनों मौतों के साथ ही जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। शहर के मुहल्ला जय-जय राम में एक युवक राकेश डेंगू पाजिटिव मिला है। शहर के ही निजी लैब पर उसकी जांच हुई थी। स्वजन उसे उपचार के लिए बरेली ले गए। वहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। आंकड़ों की नजर से

- बुखार के सक्रिय रोगी 605

- डेंगू के लक्षण वाले मरीज 285

- मलेरिया के सक्रिय रोगी 09

- डेंगू के सक्रिय रोगी 23

- अब तक कराए गए आरडीटी एनएसवन टेस्ट 280 बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। आधा दर्जन रोगी अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। एक रोगी को रेफर किया गया है। जिले में डेंगू बुखार से कोई मौत नहीं हुई है। चिकित्सकों की 14 टीम सक्रिय हैं। जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दे रही हैं। रोगियों के जांच के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं।

- डा. अनिल कुमार, सीएमओ

chat bot
आपका साथी