अधिग्रहण में नहीं होने देंगे प्रशासन की मनमानी

पंचायत में अधिग्रहण में मनमानी के खिलाफ किसानों ने संघर्ष की रणनीति बनाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 10:34 PM (IST)
अधिग्रहण में नहीं होने देंगे प्रशासन की मनमानी
अधिग्रहण में नहीं होने देंगे प्रशासन की मनमानी

जागरण संवाददाता, कासगंज: भारतीय किसान यूनियन की पंचायत गांव नगला पट्टी में हुई। मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने किसानों की हर समस्या में संघर्ष करने का ऐलान किया। वहीं किसानों ने भूमि अधिग्रहण में प्रशासन की मनमानी न होने देने की हुंकार भरी।

किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू मंडल ने कहा किसान समस्याओं के लिए भाकियू संघर्षरत है। चाहें समस्या बिजली की हो या पानी की। किसानों का उत्पीड़न न होने दिया जाएगा। उनके हितों के लिए लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने किसानों से कहा सभी एकजुट रहें। सिक्सलेन में किए जा रहे भूमि अधिग्रहण पर एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि खुद को बंटने न दें। प्रशासन की मनमानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों की मर्जी और उचित मुआवजे के बाद ही भूमि का अधिग्रहण हो सकेगा। उन्होंने किसानों से हाथ उठवाकर भूमि अधिग्रहण में संघर्ष के लिए समर्थन मांगा। किसानों ने भी एकजुटता के साथ अपने हाथ उठाए और कहा कि किसान भाकियू के साथ है। पंचायत को अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए किसानों की समस्याओं को भी रखा। जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय ने कहा कि एकजुटता में ही शक्ति है। इस मौके पर रक्षपाल ¨सह, दिनेश राजपूत, रोहित दुबे, सर्जीत सत्यदर्शी, कल्याण ¨सह सहित किसान और भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी