कृषि विधेयक के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान संगठन

किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:00 AM (IST)
कृषि विधेयक के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान संगठन
कृषि विधेयक के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान संगठन

कासगंज, संवाद सहयोगी। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने सड़क पर उतरकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। वहीं, किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोरों नगरिया हाईवे पर सड़क बैठकर प्रदर्शन किया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव गुलाबी के निकट से पैदल मार्च किया। कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर निकले। रास्ते में बारह पत्थर मैदान पर पुलिस ने रोका। वहीं एसडीएम ललित कुमार ने ज्ञापन लिया। जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय सहित किसान एवं यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के इस क्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोरों में प्रदर्शन किया। किसानों ने सोरों-नगरिया हाईवे पर सड़क पर बैठक सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

पुलिस रही मुस्तैदी: किसान संगठनों के प्रदर्शनों के मद्देनजर शहर और कलक्ट्रेट परिसर में विशेष सुरक्षा बरती गई। शहर में सार्वजनिक स्थलों एवं हाईवे पर पुलिस बल तैनात किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान यूनियन भानु की बारह पत्थर मैदान पर सभा प्रस्तावित थी। यहां भी सीओ आरके तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया।

रहे जाम के हालात: शहर में किसान यूनियन के प्रदर्शन के चलते सोरों-कासगंज हाईवे पर अमांपुर तिराहे से लेकर आवास विकास तुलसी द्वार थोड़ी देर तक के लिए जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बाहर पत्थर मैदान पर रोक लिया था। एसडीएम के ज्ञापन लेने के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ कम हुई और मार्ग सुचारू हुआ।

chat bot
आपका साथी