नाथपुर में किसान की गला काट कर हत्या

गुस्साए ग्रामीणों ने आठ घंटे तक नहीं उठाने दिया शव घेर में सो रहा था ग्रामीण पत्नी के पहुंचने पर हुई जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 09:44 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2019 06:21 AM (IST)
नाथपुर में किसान की गला काट कर हत्या
नाथपुर में किसान की गला काट कर हत्या

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र। सिढ़पुरा के गांव नाथपुर में बुधवार रात एक ग्रामीण की गला काट कर हत्या कर दी गई। सुबह पति को जगाने घेर पर गई पत्नी ने लहूलुहान शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को बुलाने की मांग की। आठ घंटे तक शव नहीं उठने दिया। एएसपी एवं एडीएम ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सिढ़पुरा के गांव नाथपुर निवासी 48 वर्षीय अजय उर्फ मुन्नालाल पुत्र अनूप सिंह बुधवार रात अपने घेर पर सोने गए थे। घेर खेत के निकट घर से कुछ दूर है। वहां एक कमरा बना है। सुबह साढ़े चार बजे पत्नी शीला देवी जगाने पहुंची तो कमरे के दरवाजे खुले थे। चारपाई पर अजय का लहूलुहान शव पड़ा था। यह देख शीला की चीख निकल गई। मौके पर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। थाना सिढ़पुरा पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने आलाअधिकारियों को बुलाने की मांग की। सीओ सहावर डॉ. अभिषेक राहुल पहुंचे और फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए। इसके बाद भी गुस्साए ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। वे जनप्रतिनिधियों को बुलाने की मांग करने लगे। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी के साथ एसडीएम पटियाली भी पहुंच गए। उनके समझाने पर पूर्वाह्न 12 बजे के बाद शव उठ सका। जंगला उखाड़ घुसे थे हत्यारे :

कमरे में एक जंगला बना है। यह टूटा हुआ था। माना जा रहा है हत्यारे उसी से अंदर घुसे और वारदात के बाद दरवाजे से भाग गए। अजय का गला काटा गया है। किसी भारी हथियार से सोते समय प्रहार किया है। 'ग्रामीण की हत्या की पुलिस जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।'

-डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी

अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज

chat bot
आपका साथी