विद्युत विभाग की लापरवाही पर लोगों ने जताया आक्रोश

कासगंज संवाद सहयोगी शहर में विद्युत विभाग की लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:20 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:20 AM (IST)
विद्युत विभाग की लापरवाही पर लोगों ने जताया आक्रोश
विद्युत विभाग की लापरवाही पर लोगों ने जताया आक्रोश

कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर में विद्युत विभाग की लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है। शहर की धान मिल रोड पर विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिरने से यहां हादसा होते-होते टल गया। वहीं, नदरई गेट स्थित टाल वाली गली में करंट प्रवाहित होने से पशु की मौत हो गई। स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है।

शहर के बिलराम गेट स्थित धान मिल रोड पर एक सप्ताह पूर्व विद्युत पोल के अभाव में झूल रहे तारों से दुकान में करंट उतर आया था। तब लोगों ने प्रदर्शन किया था। विद्युत विभाग के जेई पवन कसोधन ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन हालात जस के तस हैं। रविवार को यहां से गुजर रहे मैक्स वाहन की चपेट में आकर झूलते विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने विभाग के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया।

वहीं, नदरई गेट पर गोयल साहब की टाल वाली गली के अंदर बस्ती में सुबह झूलते तारों के चलते टीनशेड में करंट उतर आया। उसकी चपेट में आकर यहां के निवासी अनवार खां के बकरे की मौत हो गई। लोगों ने इसकी शिकायत प्रभुपार्क स्थित बिजली घर पर की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां के लोगों ने भी विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। इस संबंध में शहर के एसडीओ का फोन मिलाया गया, लेकिन उनका फोन स्विच आफ जाता रहा। मोहम्मद आमिर रफी, शहनवाज, अमजद अली, रियाज अहमद, शायरा बानो, रिहाना, जाहिदा बेगम, अंजुम, सलमान, सोहिल, इकरान, सानू, नवाब मौजूद रहे। पोल न होने के कारण बिजली के तार हमेशा लटके रहते हैं। जो घरों की छतों एवं छज्जों पर गिर जाते हैं। बरसात के मौसम में घरों में करंट आने की आशंका रहती है। लोगों में दहशत है।

- निशात खान, ग्रहणी गली में विद्युत पोल लगवाने की मांग को लेकर कई बार पत्र विभागीय अधिकारियों को दिया है। कोई सुनवाई नहीं की जा रही। शनिवार को करंट की चपेट में आकर बकरे की मौत हो गई है। बड़ा हादसा हो सकता है।

- शादान खान, स्थानीय

chat bot
आपका साथी