बस्तियों में नालियां चोक, ड्रेनज व्यवस्था फेल

भवनों का मलबा नालियों में भर गया है। नगरपालिका द्वारा सफाई नहीं क राए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:51 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:51 AM (IST)
बस्तियों में नालियां चोक, ड्रेनज व्यवस्था फेल
बस्तियों में नालियां चोक, ड्रेनज व्यवस्था फेल

कासगंज, संवाद सहयोगी। शहर में तमाम बस्तियों में नाले-नालियां चोक हैं। इससे शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को पलीता लग रहा है। सकुलर रोड क्षेत्र में फोरलेन के लिए गिराए गए भवनों का मलबा नालियों में भर गया है। इससे नालियों का पानी सड़कों पर आ रहा है। बस्तियों में लोग परेशान हैं।

बस्तियों में नालियां चोक हैं। ओवरफ्लो होती नालियों से सड़कों पर गंदा पानी आ रहा है। लोगों को निकलने के रास्ता भी नहीं मिल रहा है। गंदे पानी में ईटें डालकर निकलने के लिए रास्ता बना रहे हैं। लवकुश नगर, गंगेश्वर कालोनी, चित्रगुप्त कालोनी, अशोक नगर, बिलराम गेट और श्रंगार नगर में नालियां कूड़े से भरी पड़ी हैं। सरकुलर रोड पर फोरलेन के लिए गिराए भवनों का मलबा नालियों में भर गया है। न तो भवनस्वामी और न ही पालिका इस मलबे को निकलवा रहे हैं। परिणाम स्वरूप नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ कर परेशानी का सबब बन रहा है। शहर की ड्रेनेज व्यवस्था फेल नजर आ रही है। ललित कुमार, श्यामवीर, बृजकिशोर, प्रमोद माहेश्वरी, जय प्रकाश, रोहित बंसल आदि ने पालिका प्रशासन से चौक नालियों को साफ कराए जाने की मांग की है। नालियां चोक हो जाने से गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है। बहुत परेशानी है। पालिका को नालियों की सफाई करानी चाहिए।

भगवन, यादव नगर रास्ता निकलना दूभर हो गया है। ईटें डालकर घरों तक जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। पालिका की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है।

जितेंद्र, लवकुश नगर सरकुलर रोड पर भवनों को बनाए जाने और तोड़फोड़ का काम चल रहा है। नालियों की सफाई करा दी जाती है। लोग पुन: मलबा डाल रहे हैं, इससे अव्यवस्था हो रही है।

लवकुश गुप्ता, ईओ नगरपालिका कासगंज

chat bot
आपका साथी