चुनौती बनेगा सहावर गेट का सिल्ट से अटा नाला, नहीं हुई सफाई

कासगंज संवाद सहयोगी शहर में नालों की सफाई नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:27 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:27 AM (IST)
चुनौती बनेगा सहावर गेट का सिल्ट से अटा नाला, नहीं हुई सफाई
चुनौती बनेगा सहावर गेट का सिल्ट से अटा नाला, नहीं हुई सफाई

कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर में नालों की सफाई नहीं हुई है। सहावर गेट का नाला सिल्ट से अटा पड़ा है। यह बारिश होने पर पालिका के लिए चुनौती बनेगा। बीते दिनों हुई बारिश से शहर की तमाम बस्तियों में जलभराव हुआ था। लोगों ने पालिका प्रशासन से नालों की सफाई कराने की मांग की है।

शहर में कई नाले ऐसे हैं जो सिल्ट से अटे पड़े हैं। मानसून दस्तक दे चुका है। यदि बारिश तेज हुई तो सिल्ट से अटे यह नाले ड्रेनेज व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाएंगे। बस्तियों में जलभराव होगा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सहावर गेट के नाले की स्थिति बद से बदतर है। यह नाला पूरी तरह चोक है। थोड़ी सी बारिश होने पर इसके आसपास की बस्तियों में जलभराव हो जाता है। लोग अभी से इस समस्या को लेकर चितित हैं। निचली बस्ती के लोगों को चिता है कि यह पानी उनके घरों में पहुंचेगा। बीते सप्ताह हुई तेज बारिश से शहर की गंगेश्वर कालोनी, लवकुश नगर, हुल्का मुहल्ला, दुर्गा कालोनी, सहावर गेट के कई आवासीय बस्तियों में जलभराव हुआ था। अब जबकि मानसून में तेज बारिश होगी तो हालात बद से बदतर होंगे। लोगों ने पालिका प्रशासन से नालों की सफाई कराने की मांग की है। नाला पूरी तरह चोक पड़ा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। थोड़ी सी बारिश में ही ओवरफ्लो हो गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। यदि नाला साफ नहीं हुआ तो बारिश में हालात बद से बदतर होंगे।

- छोटू, निवासी सहावर गेट

लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई है। सिल्ट से अटा पड़ा है। बारिश में यह नाला बस्तियों में नारकीय हालत पैदा कर देगा। पालिका प्रशासन को गंभीरता से समझना चाहिए और समय रहते सफाई करानी चाहिए।

- स्वराज सिंह, निवासी सहावर गेट नालों की सफाई को लेकर कार्य योजना तैयार कर ली गई है। शीघ्र ही नालों की सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा।

- लवकुश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कासगंज

chat bot
आपका साथी