आवास विकास कालोनी में नहीं है जलनिकासी का साधन

कासगंज संवाद सहयोगी शहर की आवास विकास कालोनी में ब्लाक परिसर से जाने वाले मार्ग पर जलनिकासी का साधन नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:58 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:58 AM (IST)
आवास विकास कालोनी में नहीं है जलनिकासी का साधन
आवास विकास कालोनी में नहीं है जलनिकासी का साधन

कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर की आवास विकास कालोनी में ब्लाक परिसर से जाने वाले मार्ग पर जलनिकासी का साधन नहीं है। यहां जलभराव रहता है। गंदगी और मच्छर पनपते हैं। सड़क भी जर्जर हो गई। यहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने पालिका प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

आवास विकास कालोनी में सेक्टर दो को जाने वाला मार्ग ब्लाक के समीप से गुजर रहा है। इस मार्ग के पास आवासों में रह रहे लोग पालिका की अनदेखी से परेशान हैं। यहां दर्जनों आवास बने हैं। साथ ही कुछ खाली प्लाट भी पड़े हैं। इस मार्ग पर जलनिकासी का साधन नहीं है। इस कारण बरसात के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। कीचड़ और जलभराव से मच्छर पैदा होते हैं। सड़क खराब होने से पानी गड्ढों में भर जाता है तो लोगों को आवागम में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि समस्या से निजात दिलाई जाए। जलनिकासी की व्यवस्था के साथ ही सड़क का निर्माण कराया जाए। यहां के लोगों की मुख्य समस्या जलनिकासी का साधन न होना है। जलभराव होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। पालिका को समस्या का समाधान करना चाहिए।

- डा. वीरेंद्र माहेश्वरी, स्थानीय निवासी इस क्षेत्र के अलावा कालोनी में सफाई की भी समस्या है। गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। नियमित रूप से सफाईकर्मी नहीं पहुंचते हैं। सफाई नियमित होनी चाहिए।

- सुनील कुमार, स्थानीय निवासी सफाई के लिए विशेष अभियान चल रहा है। आवास विकास कालोनी में भी सफाई कराई गई है। सड़कों के लिए अभी कोई बजट नहीं है।

- रजनी साहू, पालिकाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी