डीएम ने मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना

गुरुवार को आई आंधी में भिदौनी एवं फतेहपुर में तीन लोगों की हुई थी मौत आश्रितों से मिले खाते में भेजे चार लाख जल्द बीमा योजना का लाभ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 06:22 AM (IST)
डीएम ने मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना
डीएम ने मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना

कासगंज, जागरण संवाददाता। गुरुवार को तेज आंधी और बारिश से हुए हादसों पर सीधे सरकार ने संज्ञान लिया है। शुक्रवार को डीएम एवं एडीएम भी अधिकारियों के साथ गांव में पहुंचे। पीड़ितों के परिजनों से बात की। इनके खाते में पहुंचने वाली धनराशि की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा

गुरुवार को तेज आंधी के साथ आई बारिश में सोरों के गांव भिदौनी में दरियाव सिंह पुत्र रघुवीर सिंह की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं लालाराम पुत्र केदारी की भी पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं एडीएम योगेंद्र कुमार गांव में पहुंचे। इनके आश्रित कालीचरन एवं उसवास देवी को ढांढस बंधाया। परिजनों को उनके खाते में भेजी गई चार लाख रुपये की धनराशि की जानकारी दी। इसके साथ में अन्य मदद का भी भरोसा दिलाया। वहीं फतेहपुर कलां में भगवान देवी के घर पहुंचे। यहां घर का फाटक गिरने से भगवान देवी की मौत हो गई थी। पति राजेश कुमार पुत्र रामनिवास से डीएम एवं एडीएम ने वार्ता की तो घटना के संबंध में बताते-बताते उसकी आंखों से आंसू आ गए। डीएम ने कहा है कि आश्रितों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। जल्द मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना से भी इन्हें लाभ दिलाया जाएगा। नगला खुशाली में भी पहुंची राहत राशि

आंधी-तूफान में नगला खुशाली में रघुनाथ सिंह की एक भैंस एवं एक पड़िया की दीवार गिरने से मौत हो गई थी। इनके भी खाते में 46 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। जल्द प्रभारी मंत्री भी करेंगे दौरा

शासन ने आपदा में हुई मौतों को गंभीरता से लिया है। तूफान से हुई मौतों पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है तथा सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिले में पहुंच कर राहत कार्यों के पर्यवेक्षण के आदेश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी