इखौना में दो पक्षों में मारपीट, फायरिग, नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज

कासगंज संवाद सहयोगी ढोलना थाना क्षेत्र के गांव इखौना में मामूली विवाद को लेकर दो युवकों में हुए झगड़े ने संघर्ष का रूप ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:21 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:21 AM (IST)
इखौना में दो पक्षों में मारपीट, फायरिग, नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज
इखौना में दो पक्षों में मारपीट, फायरिग, नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज

कासगंज, संवाद सहयोगी : ढोलना थाना क्षेत्र के गांव इखौना में मामूली विवाद को लेकर दो युवकों में हुए झगड़े ने संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष की ओर से की गई फायरिग में छर्रा लगने से एक महिला सहित 11 लोग घायल हुए हैं। दो गंभीर हलात में अलीगढ़ रेफर किया गया है।

गांव निवासी चंद्रशेखर के पुत्र विशाल से गांव के ही गोलू पुत्र नीरज ने कहीं जाने के लिए बाइक मांग थी। विशाल ने बाइक देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला तो बड़ा मारपीट तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गोलू, उसका साथ बौबी और रामनाथ घर से तमंचा और लाइसेंसी बंदूक ले आए और फायरिग कर दी। अफरा-तफरी मच गई। की गई फायरिग से छर्रा लगने से एक महिला सहित 11 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज में भर्ती कराया है। फायरिग कर रहे लोग पुलिस को देख मौके से फरार हो गए हैं। घटना में गंभीर रूप से घायल सुनील पुत्र श्याम सिंह, रामपाल पुत्र रोशन को अलीगढ़ रेफर किया गया है। ये हुए घायल

राजपाल, श्यामवीर, सुनील, नीतेश, मुनेंद्र, राजकुमार, अजब सिंह, राकेश, रामपाल, रचना विशाल और गोलू के बीच झगड़ा हुआ था। गोलू पक्ष की ओर से फायरिग की गई है। इसमें छर्रा लगने से 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, इंस्पेक्टर ढोलना

chat bot
आपका साथी