सभासदों की टिप्पणी के विरुद्ध न्यायालय जाएंगी लिपिक

कासगंज संवाद सहयोग पालिका की महिला लिपिक धरने पर बैठे सभासदों के खिलाफ न्यायालय में जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 05:47 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 05:47 AM (IST)
सभासदों की टिप्पणी के विरुद्ध न्यायालय जाएंगी लिपिक
सभासदों की टिप्पणी के विरुद्ध न्यायालय जाएंगी लिपिक

कासगंज, संवाद सहयोग: पालिका की महिला लिपिक धरने पर बैठे सभासदों के खिलाफ न्यायालय में जाएंगी। उक्त सभासदों ने पालिका की पदोन्नत उक्त लिपिक के संबंध मे सफाई कर्मचारी होने का बयान दिया था। इससे वे क्षुब्ध हैं। महिला लिपिक ने अधिशासी अधिकारी एवं पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर सभासदों द्वारा उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की बात कही है।

मूल रूप से एटा निवासी जया भारती की 22 दिसंबर 2007 को कासगंज नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में भर्ती हुई थी। वर्ष 2017 में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी एवं प्रशासक श्रीश मिश्र ने जया भारती को शैक्षिक योग्यता के आधार पर लिपिक पद पर नियुक्ति कर दी। इस नियुक्ति के विरुद्ध पालिका के दो कर्मचारी न्यायालय चले गए। वर्तमान में न्यायालय के स्टे पर जया भारती लिपिक पद पर हैं। उन्हें वर्तमान ईओ लवकुश गुप्ता द्वारा लेखाकार का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।

धरने पर बैठे पालिका के सभासदों का आरोप है कि अधिकारियों ने एक सफाई कर्मचारी को लेखागार एवं लिपिक की जिम्मेदारी दे दी है। वहीं उक्त महिला लिपिक ने चेयरमैन रजनी साहू एवं अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने सभासदों द्वारा उन्हें सफाई कर्मचारी बताने पर आपत्ति जताई है। कहा है कि यदि वह सभासदों की गलत बयानबाजी के विरुद्ध न्यायालय में जाएंगी। सभासदों की गलत बयानबाजी से इनके मान सम्मान को ठेस पहुंच रही है। जया भारती की लिपिक के पद पर नियुक्ति है। लेखागार का पद रिक्त होने के कारण जया भारती को अतिरिक्त चार्ज दिया है। वह नौ जुलाई 2019 से लेखागार का भी काम देख रही हैं।

- लवकुश गुप्ता, ईओ नगर पालिका मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना

संवाद सहयोगी, कासगंज: शनिवार को सभासदों का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे सभासदों ने मांगे पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने पालिका के विरुद्ध नारेबाजी की।

नौ सूत्रीय सवालों के जवाबों से संतुष्ट न होने पर पालिका के कुछ सभासद धरने पर बैठ गए हैं। शनिवार को भी चौथे दिन पालिका परिसर में धरना दिया। पालिका के नामित सभासद संजय पुंढीर ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद भी पालिका प्रशासन संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। सभासदों ने चेतावनी दी कि जब तक पालिका प्रशासन संतोषजनक जवाब नहीं देता है तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर अभिषेक माहेश्वरी, द्वारिका प्रसाद माहौर, परवेज अख्तर, मनोज कुमार, नेत्रपाल सिंह, विजयराज, नितिन कुमार, मनोज चौहान, हृदेश पंडा, नेत्रपाल मंत्री, अनुराग बिदल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी