कीचड़ के बीच गुजरना होगा शिवभक्तों को

अमांपुर के शिव मंदिर पर मार्ग पर दलदल और गंदगी क्षेत्रीय बाशिंदों ने प्रशासन से मंदिर मार्ग को सही कराने की मांग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 09:05 PM (IST)
कीचड़ के बीच गुजरना होगा शिवभक्तों को
कीचड़ के बीच गुजरना होगा शिवभक्तों को

अमांपुर, संवाद सूत्र। कस्बे के एटा रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते पर गड्ढों में बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव और कीचड से होकर श्रद्धालुओं को मंदिर जाना पड़ता है। शिवरात्रि पर्व पर भी शिव भक्तों को इस परेशानी का सामना कर भगवान के जलाभिषेक को जाना होगा।

कई सालों से इस मार्ग की यह स्थिति है। प्रतिवर्ष सावन व फाल्गुन माह में शिव भक्तों का मेला लगता है। हजारों शिव भक्त कांवडिए पैदल कांवड लाकर यहां जलाभिषेक करते है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर दूरदराज के कांवडियों का जन सैलाब सड़को पर उमड़ चुका है। शिवभक्तों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर पर एवं कस्बे में जगह-जगह कांवडियों की सेवा के लिए शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता , आकाश गुप्ता सर्राफ, पप्पू ने कहा कि शिव मंदिर पर हर रोज नगर से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा- पाठ करने मंदिर जाते है। जबकि अब शिवरात्रि पर्व है प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। लोगों को इसी कीचड़ युक्त मार्ग से भगवान की पूजा अर्चना को मंदिर तक पहुंचना होगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर मार्ग दुरूस्त कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों हेमंत दीक्षित, राघव वशिष्ठ, राहुल जौहरी, विनय सोलंकी, लाला सोलंकी, प्रखर गुप्ता, श्रीकृष्ण गौतम, अवधेश सरार्फ, केडी चौहान, संजय शाक्य, जयप्रकाश गुप्ता, परन्तप सोलंकी, शिवांशू माथुर, ओमप्रकाश वर्मा, अमित आर्या आदि प्रमुख हैं।

chat bot
आपका साथी