शिवरात्रि पर्व आज, मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धा

मंदिर पर होगा मेले जैसा ²श्य घरों में पर्व को लेकर की गई तैयारियां

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 09:08 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 09:08 PM (IST)
शिवरात्रि  पर्व आज, मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धा
शिवरात्रि पर्व आज, मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धा

कासगंज, जागरण संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर जहां मंदिरों में तैयारियों की गई हैं, वहीं घरों में भी तैयारियों को पूरा किया गया है। लोग उपवास कर भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। पूर्व संध्या पर बाजारों में भीड़भाड़ रही। लोगों ने पूजा औक फलहार सामग्री खरीदी।

वैसे तो सोमवार भगवान शिव की अराधना का दिन है, लेकिन इस बार सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व पड़ने से इसका महत्व और अधिक हो गया है। फागुन माह की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। यह पर्व फागुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन गंगा से जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक का विधान है। मान्यता है कि आज के दिन शिव को सच्चे मन से याद किया जाए। बेर, फल फूल, बेल पत्र से भगवान की पूजा जलाभिषेक और रात्रि जागरण से मन वांछित फल मिलता है। इसी मान्यता के चलते महाशिवरात्रि पर्व को लेकर देवालयों में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। वहीं घरों में भी पूजा अर्चना की तैयारियां की गई। शहर के कई मंदिरों में शिव विवाह, कीर्तन, रामचरितमानस का अखंड पाठ आदि अनुष्ठान हुए। मंदिरों पर शहर के चामुंडा मंदिर, भूतेश्वर, मनाकमेश्वर, खिड़या महादेव, शेरनाथ मंदिर, पथवारी मंदिर, शीतला मंदिर, शिवमंदिर सहित शहर के तमाम मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगेंगी।

----------

शहर के प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए महिला और पुरूष पुलिस कर्मियों की डयूटी लगा दी गई है। वहीं कावड़यिों की सुरक्षा के लिए भी पूर्ण प्रबंध किए गए हैं। - आईपी सिंह

- सीओ सदर

कासगंज।

chat bot
आपका साथी