देवालयों में उमड़ी श्रद्धा की भीड़

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक मंदिरों पर हुए धाíमक आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 09:34 PM (IST)
देवालयों में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
देवालयों में उमड़ी श्रद्धा की भीड़

कासगंज, जेएनएन। महाशिवरात्रि पर्व जिले भर में श्रद्धालुओं द्वारा भक्तभाव और श्रद्धा से मनाया गया। भोर के साथ ही देवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी। धर्मलांबियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।

भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिरों पर कांवड़ियों और शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर में मनकामेश्वर मंदिर, भूतेश्वर, मंदिर, शिवालय मंदिर, चामुंडा मंदिर, शीतला मंदिर, खिड़केश्वर मंदिर, शेरनाथ मंदिर सहित तमाम मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारे लगीं। लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भूतेश्वर मंदिर और खिड़केश्वर मंदिर पर शाम को शिव विवाह का आयोजन किया गया।

गंगा घाटों पर गूंजे हर हर महादेव के स्वर:

सोरों के लहरा गंगाघाट पर हर हर महादेव के स्वर गुंजाएमान हुए। दूर दराज से आए स्नानाíथयों ने गंगा में स्नान कर घाट पर ही भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस दौरान हर हर गंगे एवं हर हर महादेव के स्वर गुंजाएमान हुए। कस्बा के मंदिरों में पहुंचकर भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं कस्बे में गंगा भक्त समिति द्वारा प्रसाद के रूप में भाग की ठंडाई वितरित की गई। -

कस्बा गंजडुंडवारा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर हर महादेव के नारों से शिवालय गूंज उठे, कही बेलपत्र से पूजा तो कहीं भोले बाबा का जलाभिषेक हो रहा था। भक्त जनों ने कांवर में कादरगंज गंगा से जल भरकर पैदल सफर कर जलाभिषेक किया। हनुमान गढ़ी, खेरू स्थित शिवालय, एटा रोड, शिव मंदिर, पंचायती बाग, काली मंदिर, अग्रवाल शिवमंदिर, वनखंडी महादेव मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

कस्बा पटियाली में महा शिव रात्रि पर्व पर गंगा घाट और घरों से गंगाजल, दूध, धतूरा,बेलपत्र व मिष्ठान चढ़ाकर शिव भक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक कर मनोतियां मांगी। मिश्राना मुहल्ला स्थित पाताली महादेव,मेहंदी वाले महादेव,पटिया वाले भोलेनाथ, किला खाई वाले भोलेबाबा के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई।

कस्बा सहावर में महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध शिवालय मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिव भक्त शिवलिग पर जल चढ़ाने के लिए कतार में खड़े होकर मंदिर में प्रवेश कर रहे थे।

कस्बा बिलराम में महाशिवरात्रि पर काली नदी के पुल किनारे बने श्याम देवता घाट पर शिव भक्तों का जनसैलाब देखा गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष रविद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी