कस्बों में भी श्रद्धालुओं ने किया माता का जलाभिषेक

शारदीय नवरात्र की नवमी पर कस्बों में भी माता की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे। माता का जलाभिषेक किया। धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। घरों में भी महिलाओं ने पूजा व कन्या लांगुरों को भोजन कराया और दक्षिणा दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 10:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:00 AM (IST)
कस्बों में भी श्रद्धालुओं ने किया माता का जलाभिषेक
कस्बों में भी श्रद्धालुओं ने किया माता का जलाभिषेक

जेएनएन, कासगंज: शारदीय नवरात्र की नवमी पर कस्बों में भी माता की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे। माता का जलाभिषेक किया। धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। घरों में भी महिलाओं ने पूजा व कन्या लांगुरों को भोजन कराया और दक्षिणा दी।

कस्बा सोरों के बटुकनाथ मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता की पूजा अर्चना की। माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री को जलाभिषेक किया। सहावर में माता गमी देवी मंदिर एवं छोटी माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हाथों में जल का कलश और पूजा की थाली लिए महिलाएं माता की जय-जयकार कर मंदिर की ओर बढ़ रही थीं। सिढ़पुरा के गांव बिलौटी स्थित माता के मंदिर में हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार के कल्याण की कामना की। अमांपुर के नगर माता मंदिर एवं पटियाली के पटलावती माता मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लाउडस्पीकर पर धार्मिक भजनों का प्रसारण किया जा रहा था। माता की जय-जयकार से वातावरण गुंजायमान था।

chat bot
आपका साथी