डेंगू बुखार ने बढ़ा दी बकरी के दूध और नारियल के पानी की कीमत

कासगंज संवाद सहयोगी डेंगू बुखार में रोगी को बकरी का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 05:54 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 05:54 AM (IST)
डेंगू बुखार ने बढ़ा दी बकरी के दूध और नारियल के पानी की कीमत
डेंगू बुखार ने बढ़ा दी बकरी के दूध और नारियल के पानी की कीमत

कासगंज, संवाद सहयोगी : डेंगू बुखार में रोगी को बकरी का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि बकरी का दूध पीने से प्लेटलेट्स बढ़ती हैं। इसी के चलते इसकी मांग बढ़ी तो कीमतें आसमान पर पहुंच गई। नारियल और कीवी फल की कीमतें भी दोगुनी हो गई हैं।

जिले में डेंगू बहुत तेजी से फैल रहा है। डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स तेजी से गिरती हैं। दवाओं के साथ-साथ चिकित्सक लोगों को प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी, कीवी फल खाने की सलाह देते हैं। वहीं, बकरी के दूध का सेवन भी बताते हैं। माना जाता है कि बकरी का दूध पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती हैं। इसके चलते बकरी के दूध की मांग बीते एक माह से कई गुना बढ़ गई है। एक माह पूर्व 30 से 35 रुपये लीटर बिकने वाला दूध वर्तमान में बढ़ते-बढ़ते दो सौ से ढाई सौ रुपये लीटर तक पहुंच गया है। इसकी कीमत बढ़ने के बाद भी इसकी उपलब्धता आसानी से नहीं हो पा रही है। लोगों को बकरी के दूध के लिए भटकना पड़ रहा है। कीवी और नारियल की मांग बढ़ी है तो इनकी कीमतें बढ़ गई है। नारियल 50 से 60 रुपये तक बिक रहा है। कीवी फल की कीमतें भी 40 से 50 रुपये प्रति पीस पहुंच गई हैं। कीवी और नारियल की मांग बढ़ गई है। स्थानीय फल नहीं हैं। बाहर से आते है, उपलब्धता भी कम रहती है। मांग बढ़ने से बाहर मंडियों से ही महंगा आ रहा है। इसलिए कीमतें बढ़ी हुई हैं।

- नारायण सिंह, फल विक्रेता बकरी का दूध प्लेटलेट्स बढ़ाता है। इसमें विटामिन बी 6, बी 12, सी एवं डी की मात्रा कम पाई जाती हैं। इसे पचा पाना मुश्किल नहीं होता है। बकरी के दूध में खास प्रोटीन हैं, जो डेंगू के मरीज में प्लेटलेट्स बढ़ाते हैं। चिकनगुनिया में भी यह फायदेमंद है, लेकिन केवल दूध पीने से ही इलाज संभव नहीं है। प्रशिक्षित चिकित्सक से दवा लें। सावधानी बरतें।

- डा. प्रवेश माहेश्वरी, फिजीशियन

chat bot
आपका साथी