पिता और दो पुत्रों के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

सिढ़पुरा संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के गांव नगला भदौरिया के पिता और दो पुत्रों के शव शनिवार सुबह गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:54 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:54 AM (IST)
पिता और दो पुत्रों के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
पिता और दो पुत्रों के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के गांव नगला भदौरिया के पिता और दो पुत्रों के शव शनिवार सुबह गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया है। एसडीएम ने गांव पहुंचकर स्वजन को ढांढस बंधाया है।

नगला भदौरिया निवासी राजेंद्र अपने बेटे अनिल के विवाह के लिए लड़की देखने अपने पुत्र मनोज, जितेंद्र व दो अन्य के साथ शाहजंहापुर के गांव खेड़ा गए थे। तीनों पिता पुत्र बाइक से लौट रहे थे, तभी मिर्जापुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के निकट बाइक में कार ने टक्कर मार दी। घटना में राजेंद्र, मनोज व जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में राजेंद्र के दो रिश्तेदार जो कि दिवारी लाल निवासी गांव महरमई थाना बिछवा जिला मैनपुरी व अशोक निवासी नगला भूड़ फर्रुखाबाद दूसरी बाइक पर थे। इनकी भी मौत हो गई। शनिवार की सुबह जब नगला भदौरिया में तीनों शव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में ही तीनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम रवेंद्र कुमार, तहसीलदार राजीव कुमार निगम, भाजपा नेता श्यामसुंदर गुप्ता सहित अन्य ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है। मृतक आश्रितों को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा परिवारिक कल्याण योजना का लाभ दिया जाएगा।

- रवेंद्र कुमार, एसडीएम पटियाली ट्राली के पहिए की चपेट में आए किशोर की मौत

संवाद सहयोगी, कासगंज : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरौली निवासी एक किशोर की ट्रैक्टर ट्राली के पहिए की चपेट में आने से मौत हो गई। वह तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर से उछलकर गिर गया था। स्वजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नरौली निवासी महेश चंद्र का 14 वर्षीय पुत्र सतीश शुक्रवार की दोपहर बाद ग्राम खुशहालपुर से भट्ठे पर लौट रहे ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। ट्रैक्टर गांव के निकट पहुंचा तभी किशोर अचानक उछल कर ट्रैक्टर से गिर गया और ट्राली के पहिए की चपेट में आ गया। जानकारी पर पहुंचे स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि पीड़ित स्वजन की ओर से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी