आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

कासगंज संवाद सहयोगी शहर के बिलराम गेट इलाके में आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:29 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:29 AM (IST)
आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर के बिलराम गेट इलाके में आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। युवक गुरुवार की सुबह गुड़गांव जाने के लिए घर से निकला था। पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। स्वजन हत्या करने की बात कह रहे हैं।

शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बिलराम गेट छर्रा अड्डा टेंपो स्टैंड के पीछे आम के बाग में युवक का शव पेड़ पर लटका देखा तो जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने युवक की शिनाख्त आस पड़ोस के लोगों से कराई। युवक की पहचान थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम तैयबपुर सुजातगंज निवासी 30 वर्षीय प्रेम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मृतक के भाई ईश्वरी ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह पत्नी से गुड़गांव जाने की बात कह कर घर से निकला था। दिनभर शहर में रहा। शाम को ईश्वरी ने उसे गुड़गांव जाने के लिए बस अड्डे पर छोड़ दिया। स्वजन ने युवक की हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने युवक की आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी तक स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- विनोद कुमार मिश्रा इंस्पेक्टर

chat bot
आपका साथी